Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे देखा गया शो; सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20 ने जियोहॉटस्टार पर 60 दिनों से कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर इतिहास रच दिया है। जानिए सलमान खान के शो की वोटिंग, Gen Z व्यूअरशिप और विदेशों में लोकप्रियता के आंकड़े।
Bigg Boss 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे देखा गया शो; सलमान खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस हिंदी सीजन 20' ने लोकप्रियता के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो ने 60 दिन से भी कम समय में 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है। यह बिग बॉस फ्रेंचाइजी के इतिहास में किसी भी सीजन का सबसे तेज आंकड़ा है। शो की इस उपलब्धि पर होस्ट सलमान खान ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

60 दिन से कम में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

सितंबर में प्रीमियर हुए बिग बॉस हिंदी सीजन 20 ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। शो ने जियोहॉटस्टार पर किसी भी रियलिटी शो की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी। अब 60 दिन पूरे होने से पहले ही इसने 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

350 करोड़ से ज्यादा वोटिंग, मीम्स भी तीन गुना बढ़े

इस सीजन में दर्शक सिर्फ शो देख नहीं रहे, बल्कि गेम का हिस्सा भी बन रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक-

  • अब तक 350 करोड़ से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं।
  • पिछले सीजन के मुकाबले वोटिंग में 71% की बढ़ोतरी हुई है।
  • वोट करने वाले फैंस की संख्या 48% बढ़ी है।
  • पिछले सीजन की तुलना में तीन गुना से ज्यादा मीम्स बनाए गए हैं।
  • शो के प्ले-अलॉन्ग गेम 'जीतो' में हिस्सा लेने वाले दर्शकों की संख्या दोगुने से ज्यादा हो गई है।
/img/15/1793975947635

विदेशों में भी बिग बॉस का जलवा

बिग बॉस 20 की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी शो को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यूके, कनाडा और सिंगापुर में यह जियोहॉटस्टार के टॉप-5 शोज में लगातार बना हुआ है। वहीं, UAE में यह STARZPLAY पर नंबर-1 शो है और स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से टॉप-10 में शामिल है।

सलमान खान बोले- यह उपलब्धि दर्शकों की है

शो के होस्ट सलमान खान ने इस रिकॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का असली गेम सिर्फ घर के अंदर नहीं, बल्कि घर के बाहर भी चलता है। दर्शक हर पल शो से जुड़े रहते हैं। सलमान के मुताबिक, जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम हासिल करना दर्शकों के प्यार और जुड़ाव का सबूत है। हर सीजन कुछ नया लेकर आता है, लेकिन फैंस का उत्साह हमेशा बना रहता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय दर्शकों को दिया।

Bigg Boss 20

Gen Z के बीच भी बढ़ी शो की लोकप्रियता

बिग बॉस 20 को युवा दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो के कुल वॉच टाइम में Gen Z की हिस्सेदारी 45% है। इसके अलावा कनेक्टेड टीवी पर भी इसकी व्यूअरशिप बढ़ रही है। अब कई परिवार बड़ी स्क्रीन पर एक साथ बैठकर शो देख रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के अलावा लखनऊ, सूरत, जयपुर और नागपुर में भी शो को खूब देखा जा रहा है।

24 ब्रांड्स ने शो के साथ की साझेदारी

बिग बॉस की लोकप्रियता का असर विज्ञापन बाजार में भी दिखाई दे रहा है। इस सीजन में 24 ब्रांड्स ने शो के साथ साझेदारी की है। इनमें FMCG, ई-कॉमर्स, ब्यूटी, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी के ब्रांड शामिल हैं। जियोस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के प्रमुख आलोक जैन और बनिजय एशिया (Produced by Endemol Shine) के ग्रुप CEO दीपक धर ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उनका कहना है कि दर्शकों की भागीदारी और प्यार ने शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

फिलहाल बिग बॉस हिंदी सीजन 20 जियोहॉटस्टार पर 24 घंटे स्ट्रीम हो रहा है। खास बात यह है कि शो का लगभग आधा सफर अभी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसके वॉच टाइम का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts