Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20 : Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को कई बार दिया धोखा! Mahi Vij और Love Gill के बीच भी बढ़ा विवाद

Bigg Boss 20 में फैमिली मैसेज टास्क के दौरान घर में इमोशनल ड्रामा और नए विवाद देखने को मिले। दूसरी ओर, माही विज और लव गिल के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली।
Bigg Boss 20 : Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को कई बार दिया धोखा! Mahi Vij और Love Gill के बीच भी बढ़ा विवाद
फैमिली मैसेज टास्क ने बदले घर के समीकरण

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में फैमिली मैसेज टास्क ने घरवालों के रिश्तों में नया तूफान खड़ा कर दिया है। अपनों की आवाज सुनकर किसी की आंखों में आंसू आए तो किसी के पुराने विवाद फिर से सामने आ गए। लेटेस्ट प्रोमो सबसे ज्यादा चर्चा रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) की रही। माता-पिता का मैसेज सुनकर वह भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। लेकिन इस इमोशनल पल के बाद उन्होंने अपने दोस्त स्काउटOP के सामने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यंग डीएसए ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा उर्फ समा (Sama) को कई बार धोखा दिया है। अब उन्हें डर सता रहा है कि कहीं शो में आने के बाद उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म तो नहीं हो गया। वहीं, लव गिल की मां के मैसेज ने माही विज और स्काउट के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया।

Yung DSA के माता-पिता का मैसेज सुनकर छलके आंसू

बिग बॉस 20 में 'संदेशे आते हैं' टास्क जारी रहा। इस टास्क में घरवालों को अपने परिवार का रिकॉर्डेड मैसेज सुनने का मौका दिया गया। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपनी गेम की कुर्बानी देनी थी। कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफ बची थीं। उन्हें तय करना था कि वे अपनी लाइफ बचाएंगे या किसी दूसरे सदस्य को उसके परिवार का संदेश सुनने का मौका देंगे। इस दौरान कनिका मान को यंग डीएसए के माता-पिता का मैसेज चलाने का मौका मिला। शुरुआत में कनिका ने ऐसा दिखाया कि वह गेम को प्राथमिकता देंगी और मैसेज नहीं सुनाएंगी। लेकिन बाद में उन्होंने खुलासा किया कि यह सिर्फ एक मजाक था। इसके बाद उन्होंने यंग डीएसए के माता-पिता का रिकॉर्डेड संदेश चला दिया। जैसे ही यंग डीएसए ने अपने माता-पिता की आवाज सुनी, वह खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वह भावुक होकर रोने लगे। घर से दूर रहकर परिवार की आवाज सुनना उनके लिए बेहद खास पल बन गया।

गर्लफ्रेंड का नाम न सुनकर परेशान हुए Yung DSA

माता-पिता का मैसेज सुनने के बाद यंग डीएसए के मन में एक सवाल उठने लगा। उन्हें इस बात का दुख हुआ कि उनके परिवार के संदेश में उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा उर्फ समा का जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने सोचना शुरू कर दिया कि आखिर उनके माता-पिता ने समा के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा? क्या बाहर कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है? शो में रहने के दौरान गर्लफ्रेंड से जुड़ी इस अनिश्चितता ने उन्हें परेशान कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने करीबी दोस्त स्काउटOP के सामने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया।

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, गर्लफ्रेंड काश्वी के सामने लव गिल का साथ न देने पर सुनाई खरी-खोटी

Yung DSA ने कबूला गर्लफ्रेंड को कई बार दिया धोखा

एपिसोड का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब यंग डीएसए ने स्काउटOP के सामने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड समा के प्रति कई बार वफादार नहीं रहे हैं और उन्हें धोखा दे चुके हैं। यंग डीएसए को अब इस बात का डर सता रहा है कि उनकी इन गलतियों की वजह से कहीं समा ने उनसे रिश्ता खत्म तो नहीं कर लिया। माता-पिता के मैसेज में गर्लफ्रेंड का जिक्र न होना भी उनकी चिंता बढ़ा रहा था। उनका यह खुलासा बिग बॉस 20 के इस एपिसोड का सबसे बड़ा चर्चा वाला पल बन गया। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि शो से बाहर आने के बाद यंग डीएसए और समा के रिश्ते का क्या होता है।

लव गिल की मां के मैसेज ने माही विज को घेरा

60वें एपिसोड में सिर्फ यंग डीएसए का निजी खुलासा ही चर्चा में नहीं रहा। लव गिल की मां के संदेश ने भी घर के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। दरअसल, लव गिल की मां ने अपनी बेटी को घर के अंदर मौजूद लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनका परिवार बाहर मौजूद है और वह सब देख रहा है। इसके बाद उन्होंने माही विज के कथित 'नंगा कर देती' वाले बयान पर सवाल उठाया। लव की मां ने इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की और पूछा कि आखिर माही ने ऐसा क्यों कहा था। लव ने अपनी मां के पंजाबी संदेश का हिंदी में मतलब समझाते हुए कहा कि उनकी मां ने यह बात कही है कि अगर स्काउट नहीं होता तो वह माही को नंगा कर देतीं। यह सुनकर माही विज ने तुरंत अपना बचाव किया और कथित बयान देने से इनकार किया।

स्काउटOP ने लव गिल के लिए कुर्बान की अपनी लाइफ

इस टास्क में स्काउटOP का फैसला भी काफी अहम रहा। उन्होंने अपनी लाइफ बचाने के बजाय लव गिल के परिवार का संदेश सुनने का विकल्प चुना। स्काउट के इस फैसले के बाद लव को अपनी मां का संदेश सुनने का मौका मिला। लेकिन यह संदेश उनके लिए केवल भावुक पल नहीं था, बल्कि घर के अंदर चल रहे विवादों को फिर से सामने लाने वाला साबित हुआ। मां की चेतावनी और माही विज से जुड़े सवालों ने घरवालों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया।

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से बाहर हुए 'पंचायत' के दामाद जी आसिफ खान, कम वोट मिलने से सफर खत्म

Uditi Singh और Manish Goel को भी मिला परिवार का संदेश

एपिसोड की शुरुआत उदिति सिंह के परिवार के संदेश से हुई। यंग डीएसए ने अपनी लाइफ कुर्बान करके उदिति को परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया। इसके बाद उदिति ने भी मनीष गोयल के लिए इसी तरह का फैसला लिया और उन्हें उनके परिवार का संदेश सुनने का मौका मिला। इस तरह टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स ने गेम से ऊपर रिश्तों और भावनाओं को रखा, जबकि कुछ फैसलों ने घर के समीकरण बदल दिए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts