MP Weather Update: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 10-11 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया नवंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। इसके अलावा दिवाली वाले दिन 8 नवंबर को भी बारिश नहीं होगी। आंधी-बारिश नहीं होने से त्योहार की खुशियों में खनन नहीं पड़ेगा।
MP Weather Update: दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 10-11 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया नवंबर का मौसम
मध्य प्रदेश में इस बार दिवाली के बाद सर्दियों का असर धीरे-धीरे बढ़ने वाला है।

मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके चलते कई शहरों में रात का पारा 10 से 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल इंदौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, पचमढ़ी, उमरिया और शहडोल में भी रातें ठंडी होने लगी हैं। अच्छी खबर यह है कि धनतेरस, रूपचौदस और दिवाली के दौरान प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में त्योहार के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है।

अगले 4 दिन में 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में फिलहाल रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसका असर खासतौर पर रात और सुबह के समय देखने को मिलेगा। कई शहरों में सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि रात में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश के कुछ शहरों में न्यूनतम पारा 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही ठंड का यह बदलाव सर्दियों की दस्तक का संकेत दे रहा है।

https://mausam.imd.gov.in/bhopal/mcdata/aas_hindi.pdf

इंदौर सबसे ठंडा, भोपाल में भी गिरा पारा

प्रदेश में बीती रात इंदौर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में रात का तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंच गया। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा-

MP Weather: 'मुरासु' तूफान से प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिवाली पर खिलेगी धूप

शहर

न्यूनतम तापमान

इंदौर

12°C

शहडोल के कल्याणपुर

12.2°C

दमोह

12.2°C

गिरवर (शाजापुर)

12.6°C

उमरिया

12.7°C

भोपाल

12.8°C

पचमढ़ी

12.8°C

कई शहरों में दिन भी ठंडे

एक तरफ प्रदेश में रात का तापमान गिर रहा है, तो दूसरी तरफ दिन में गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे कम रिकॉर्ड किया गया। अमरकंटक, पचमढ़ी, मलाजखंड, बैतूल, शिवपुरी और करौंदी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे रहा। वहीं छिंदवाड़ा में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 नवंबर तक बदलेगा मौसम

दिवाली और रूपचौदस पर कैसा रहेगा मौसम?

त्योहारों के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। शनिवार को प्रदेश में कहीं भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रूपचौदस के दिन भी मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 8 नवंबर को दिवाली के दिन भी मध्य प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे लोगों को त्योहार की तैयारियां करने और खरीदारी के लिए अनुकूल मौसम मिल सकता है। बारिश और तेज हवाओं की आशंका नहीं होने से पटाखा बाजारों, पूजा की तैयारियों और दूसरे त्योहारों से जुड़े कार्यक्रमों पर मौसम का कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

https://mausam.imd.gov.in/imd_latest/contents/districtwise-warning_mc.php?id=29&day=Day_2

15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

नवंबर के दूसरे पखवाड़े से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगता है। इस बार भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। खासतौर पर 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में इसका ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। इन इलाकों में उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आती है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ ही इन हवाओं का असर मध्य प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी महसूस किया जा सकता है।

नवंबर के महीने में रिकॉर्ड ठंड पड़ने का इतिहास

मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में रिकॉर्ड ठंड पड़ने का इतिहास भी रहा है। ग्वालियर में करीब 57 साल पहले नवंबर के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसी तरह उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में फिर हो सकती है बारिश

नवंबर की शुरुआत में प्रदेश के मौसम में बारिश की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन महीने के आगे बढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिवाली के बाद रखें मौसम का ध्यान

मध्य प्रदेश में इस बार दिवाली के बाद सर्दियों का असर धीरे-धीरे बढ़ने वाला है। अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट और 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुबह और रात के समय बाहर निकलते वक्त हल्के गर्म कपड़े साथ रखना बेहतर होगा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को तापमान में बदलाव के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts