Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान की 'मातृभूमि' के लिए खास ऑफर, बुजुर्गों को मिलेगा 11 रुपये में टिकट

सलमान खान ने फिल्म 'मातृभूमि' के लिए खास ऐलान किया है। 75 साल या उससे अधिक उम्र के लोग यह फिल्म सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
सलमान की 'मातृभूमि' के लिए खास ऑफर, बुजुर्गों को मिलेगा 11 रुपये में टिकट
सलमान की 'मातृभूमि' के लिए खास ऑफर

सलमान खान की वॉर बेस्ड फिल्म 'मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर मीडिया के सामने लॉन्च किया गया, जहां सलमान खान समेत फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। इस दौरान सलमान ने फिल्म को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया। साथ ही उन्होंने बुजुर्ग दर्शकों के लिए एक खास ऐलान भी किया।

75 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए 11 रुपये का टिकट

सलमान खान ने घोषणा की कि 75 साल या उससे अधिक उम्र के लोग उनकी फिल्म 'मातृभूमि' सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे। यह खास ऑफर इसी आयु वर्ग के दर्शकों के लिए रखा गया है। सलमान ने कहा, "हमने 75 के ऊपर के लोगों का टिकट रखा है 11 रुपये।"

फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर दी सफाई

फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे थे। इन दावों पर सलमान ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म में बदलाव के लिए सरकार की ओर से कोई दबाव नहीं था। उन्होंने इन दावों को झूठ बताया। सलमान के मुताबिक फिल्म में आर्मी ऑफिसर्स और उनके परिवारों के संघर्ष को दिखाया गया है। कहानी में ऐसे हालात को सामने रखा गया है, जहां सेना के अधिकारी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद देश को प्राथमिकता देते हैं।

VFX के कारण टली फिल्म की रिलीज

फिल्म की रिलीज में हुई देरी पर बात करते हुए सलमान ने बताया कि इसकी वजह VFX का काम है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर काम पूरा होने में समय लगने के कारण रिलीज आगे बढ़ी। अब फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर फिलहाल मीडिया के सामने लॉन्च किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा। मेकर्स अभी फिल्म के बाकी VFX पर काम कर रहे हैं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, पहले दिन कमाए ₹127.50 करोड़!

चित्रांगदा सिंह भी आएंगी नजर

'मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से टकराएगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबले पर भी दर्शकों की नजर रहेगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts