Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhai Tera Star Hai: OTT पर रिलीज हुई राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है', JioHotstar पर हुई स्ट्रीम

राघव जुयाल की कॉमेडी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' OTT पर रिलीज हो गई है। अब दर्शक इसे JioHotstar पर घर बैठे देख सकते हैं। फिल्म में राघव ने अजय सिंह का किरदार निभाया है, जो लंदन में रहकर एक्टर बनने का सपना देखता है। जानिए फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, डायरेक्टर और OTT रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
Bhai Tera Star Hai: OTT पर रिलीज हुई राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है', JioHotstar पर हुई स्ट्रीम

अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं और अभिनेता राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यह फिल्म अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। दर्शक इसे घर बैठे अपने मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं। फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी कहानी एक ऐसे युवक की है, जो बड़ा फिल्म स्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन उसकी जिंदगी में लगातार नई मुश्किलें आती रहती हैं।

स्टार बनने का सपना देखता है अजय

फिल्म में राघव जुयाल ने अजय सिंह का किरदार निभाया है। अजय लंदन में रहने वाला एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, जिसका सपना फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना है। हालांकि, उसका संघर्ष सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहता। पैसों की तंगी के बीच क्रिकेट पर लगाया गया एक दांव उसकी जिंदगी में नई मुसीबत खड़ी कर देता है। इसमें पैसे गंवाने के बाद उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ जाता है। इस परेशानी से निकलने के लिए अजय एक झूठ बोल देता है, लेकिन यही झूठ उसकी जिंदगी को और उलझा देता है।

एक डायलॉग में छिपी है पूरी कॉमेडी

फिल्म का एक मजेदार डायलॉग इसकी कहानी की उलझन को बयां करता है। 'मेरी गर्लफ्रेंड ने अपने भाई को बोला वो प्रेग्नेंट है, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को बोला मेरी बहन प्रेग्नेंट है।' अजय के इस झूठ से पैदा हुई गलतफहमियां फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाती हैं। कहानी में एक के बाद एक ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को हंसाने की कोशिश करते हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'भाई तेरा स्टार है' में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, विवान भटेना, निकी वालिया, पार्वती ओमनाकुट्टन, टीना देसाई और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। इसकी कहानी उन्होंने सुदीप्तो सरकार के साथ मिलकर लिखी है, जबकि फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है।

Entertainment

एक रात में बदल जाती है अजय की जिंदगी

फिल्म की खास बात इसकी कहानी का टाइमलाइन है। पूरी कहानी लंदन में एक रात के दौरान होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। करीब 1 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म को 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। अब OTT पर रिलीज होने के बाद दर्शकों के पास इसे देखने का एक और मौका है। अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी, गलतफहमियों और उलझनों वाली कहानियां पसंद हैं, तो इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts