Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मिसिंग यू पापा...' धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ शेयर किया इमोशनल VIDEO

सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ दिवंगत पिता धर्मेंद्र के लोनावला स्थित फार्महाउस पहुंचे। अभिनेता ने वहां से एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा- 'मिसिंग यू पापा'। वीडियो में खेतों में चल रहे काम की झलक दिखाई दी। सनी ने बैकग्राउंड में अपनी फिल्म 'अपने' का टाइटल ट्रैक भी लगाया।
'मिसिंग यू पापा...' धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंचे सनी देओल, बेटे करण के साथ शेयर किया इमोशनल VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। उनके निधन के बाद सनी कई बार सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर कर चुके हैं। अब एक बार फिर उनका इमोशनल अंदाज देखने को मिला है। सनी अपने बेटे करण देओल के साथ धर्मेंद्र के पसंदीदा फार्महाउस पहुंचे। यहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ लिखा- 'मिसिंग यू पापा'। 

पिता के फार्महाउस पहुंचकर भावुक हुए सनी देओल

सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बेटे करण के साथ खेतों में चल रहे काम को देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेती से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सनी इस जगह को 'पापा का फार्म' कहते भी सुनाई देते हैं। उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में अपनी फिल्म 'अपने' का टाइटल ट्रैक लगाया है। इसके साथ उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में अपनी भावनाएं जाहिर कीं- 'मिसिंग यू पापा'। सनी की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। यह वीडियो पिता और बेटे के बीच के गहरे रिश्ते के साथ धर्मेंद्र की यादों से जुड़े खास पलों को भी दिखाता है। 

लोनावला-खंडाला की पहाड़ियों में है धर्मेंद्र का फार्महाउस

धर्मेंद्र का यह फार्महाउस महाराष्ट्र की खूबसूरत लोनावला-खंडाला पहाड़ियों में स्थित है। करीब 100 एकड़ में फैली यह संपत्ति मुंबई की फिल्मी दुनिया की भागदौड़ से दूर उनका पसंदीदा ठिकाना थी। इस फार्महाउस की बनावट काफी खास है। यहां लकड़ी और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे देहाती और प्राकृतिक लुक देता है। फार्महाउस में बड़ा बैठने का स्थान और हीटेड स्विमिंग पूल भी है।

Entertainment

धर्मेंद्र को यहां खेती-बाड़ी करना और अपने हाथों से फल-सब्जियां उगाना पसंद था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर इस फार्महाउस के वीडियो शेयर करते थे, जिनमें उनकी सादगी और प्रकृति के प्रति लगाव देखने को मिलता था। 

24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। उन्होंने छह दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'धरम वीर' और 'अपने' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। उनके जाने के बाद परिवार और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। अब सनी देओल का यह वीडियो एक बार फिर धर्मेंद्र की यादों को ताजा कर रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts