जन्मदिन विशेष:चाय की टपरी से उठकर बना ‘सीरियल किसर', इमरान हाशमी ने ऐसे पलटा अपना सफर

लाइट्स, कैमरा और ग्लैमर की दुनिया के बीच एक नाम ऐसा भी है, जिसकी कहानी चकाचौंध से नहीं बल्कि सादगी, मस्ती और जिद से लिखी गई। बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता और ‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर इमरान हाशमी आज 24 मार्च को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिन्होंने कॉलेज की चाय की टपरी से शुरू हुई मटरगश्ती ने धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक अपनी जगह बना ली।
यह भी पढ़ें: Smriti Irani Birthday Special: तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

साधारण परिवार से उठकर बना बड़ा नाम
इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता सैयद अनवर हाशमी एयर इंडिया में काम करते थे, जबकि उनकी मां भी एक प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़ी हुई थीं। एक पढ़े-लिखे और साधारण लेकिन सम्मानित परिवार से आने के बावजूद इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

जहां मटरगश्ती बनी पहचान
इमरान हाशमी की कहानी किसी ग्लैमर से नहीं, बल्कि आम जिंदगी से शुरू होती है। उनके कॉलेज के दिन पढ़ाई से ज्यादा दोस्तों के साथ मस्ती और बेफिक्र घूमने के लिए जाने जाते थे।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज
चाय की टपरी पर बैठकर घंटों बातचीत, दोस्तों के साथ घूमना और बिना किसी प्लान के दिन बिताना यही उनकी रूटीन का हिस्सा था। यही ‘मटरगश्ती’ आगे चलकर उनके व्यक्तित्व की असली झलक बन गई।
बेफिक्र अंदाज: जिसने गढ़ा उनका स्टाइल
उनका यह सहज और नॉन-सीरियस रवैया कई लोगों को ‘लफंगई’ जैसा लग सकता है, लेकिन असल में यही उनकी ऑथेंटिक पर्सनैलिटी थी। बिना किसी दिखावे के जीना और हर पल को खुलकर एंजॉय करना। यही अंदाज आगे चलकर उनके फिल्मी किरदारों में भी नजर आया, जहां उन्होंने अपने अलग और अनोखे स्टाइल से दर्शकों का ध्यान खींचा।

खुद को साबित करने की जर्नी
फिल्म इंडस्ट्री में इमरान की शुरुआत आसान नहीं थी। शुरुआत में उन्हें कई झटके लगे, लेकिन उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया। उनकी मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने अपने किरदारों को अलग अंदाज में पेश कर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज
उनकी छवि एक अलग तरह के रोमांटिक और बोल्ड किरदार निभाने वाले अभिनेता के रूप में बनी, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई। उनकी फिल्मों और किरदारों ने दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाई, जिससे वे लंबे समय तक चर्चा में रहे।
भट्ट फैमिली से खास रिश्ता
इमरान हाशमी का बॉलीवुड के मशहूर भट्ट परिवार से गहरा संबंध है। यह रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है और कई लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं।

दरअसल, आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और इमरान हाशमी के बीच पारिवारिक रिश्ता है। महेश भट्ट की मां और इमरान हाशमी की दादी सगी बहनें थीं। इस रिश्ते के कारण महेश भट्ट और इमरान हाशमी मामा-भांजे के रिश्ते में आते हैं।
आज इमरान हाशमी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई।











