Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जन्मदिन विशेष:बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। ‘लगान’, ‘3 इडियट्स’, ‘गजनी’, ‘सरफरोश’, ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों ने आमिर खान को बॉलीवुड के सबसे अलग और दमदार अभिनेताओं में शामिल कर दिया।
बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो सिर्फ फिल्में नहीं करते, बल्कि हर किरदार के साथ एक नई कहानी रचते हैं। आमिर खान उन्हीं सितारों में से एक हैं। चार दशकों से ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले आमिर आज 61 साल के हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bollywood: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    चमक-दमक और अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाने वाले आमिर खान को इंडस्ट्री में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है। इसकी वजह है उनका काम के प्रति जुनून और हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने का अंदाज। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से और उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर होगी रिलीज, जानें क्या है Pay-Per-View मॉडल

    Uploaded media

    चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुआ फिल्मी सफर

    बहुत कम लोग जानते हैं कि आमिर खान का फिल्मी सफर 1988 में नहीं बल्कि उससे काफी पहले शुरू हो गया था।
    उन्होंने 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। हालांकि बतौर लीड एक्टर उन्होंने 1988 में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और आमिर रातों-रात युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए।

    Uploaded media

    टेनिस के शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं आमिर

    एक्टर बनने से पहले आमिर खान का झुकाव खेलों की तरफ भी था। खासकर टेनिस में उनकी काफी दिलचस्पी थी। बताया जाता है कि आमिर स्कूल के दिनों में नेशनल लेवल तक टेनिस खेल चुके हैं। उनके पिता ताहिर हुसैन ने भी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है। अगर वे फिल्मों में नहीं आते तो शायद खेल की दुनिया में अपना नाम बनाते।

    नहाने को लेकर भी रहा दिलचस्प किस्सा

    आमिर खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी अक्सर चर्चा में रहता है। आमिर ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें बार-बार नहाना पसंद नहीं है।
    एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने किरदार का गेटअप बदलना नहीं था। इसलिए उन्होंने लगातार 12 दिनों तक स्नान नहीं किया। इस बात का खुलासा उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने एक शो में किया था। यह किस्सा सुनकर फैंस भी हैरान रह गए थे।

    Uploaded media

    ‘पीके’ के लिए खा गए 100 से ज्यादा पान

    राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘PK’ आमिर खान के करियर की सबसे अनोखी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उनका एलियन वाला किरदार लोगों को खूब पसंद आया।
    फिल्म के कई सीन में आमिर पान खाते हुए नजर आते हैं। बताया जाता है कि अपने किरदार को असली बनाने के लिए उन्होंने शूटिंग के दौरान 100 से ज्यादा पान खा लिए थे।

    ‘दंगल’ के लिए बढ़ाया 30 किलो वजन

    आमिर खान अपने किरदार के लिए खुद को पूरी तरह बदलने के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘दंगल’ है। इस फिल्म में पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने के लिए आमिर ने करीब 30 किलो वजन बढ़ाया। बाद में उसी फिल्म के युवा सीन के लिए उन्होंने तेजी से वजन कम भी किया।

    आमिर खान की यादगार फिल्में

    अगर आप आमिर खान के फैन हैं तो वीकेंड पर उनकी ये फिल्में जरूर देख सकते हैं।

    • पीके- एक एलियन की मासूम नजर से इंसानी समाज को देखने वाली अनोखी कहानी।
    • 3 इडियट्स- दोस्ती, सपनों और शिक्षा व्यवस्था पर बनी बेहद लोकप्रिय फिल्म।
    • फना- रोमांस और रहस्य से भरी कहानी जिसमें आमिर और काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई।
    • सरफरोश- देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष को दिखाती दमदार फिल्म।
    • गजनी- शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस से जूझते एक शख्स की बदले की कहानी।
    • मंगल पांडे: द राइजिंग- 1857 की क्रांति की पृष्ठभूमि पर बनी ऐतिहासिक फिल्म।
    • लगान- क्रिकेट मैच के जरिए अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गांव की प्रेरणादायक कहानी।
    • राजा हिंदुस्तानी- एक सादे और ईमानदार टैक्सी ड्राइवर की रोमांटिक कहानी।
    • अंदाज अपना अपना- आमिर और सलमान की मजेदार कॉमेडी, जो आज भी कल्ट क्लासिक है।
    • दंगल- एक पिता और उसकी बेटियों के सपनों की सच्ची प्रेरणादायक कहानी।

    आने वाली फिल्मों का इंतजार

    61 साल की उम्र में भी आमिर खान फिल्मों को लेकर उतने ही गंभीर हैं जितने अपने करियर की शुरुआत में थे। जल्द ही वह ‘लाहौर 1947’ और ‘एक दिन’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फैंस को उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी आमिर कुछ अलग और खास लेकर आएंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts