PlayBreaking News

जन्मदिन विशेष:एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि लगातार सुर्खियों और विवादों से भरा रहा है। पर्सनल रिलेशनशिप से शुरू हुई उनकी कंट्रोवर्सी जर्नी ने धीरे-धीरे नेपोटिज्म, बॉलीवुड पावर स्ट्रक्चर और इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति तक का रूप ले लिया।
Follow on Google News
एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड में स्टार बनना आसान है, लेकिन ‘नैरेटिव’ बन जाना हर किसी के बस की बात नहीं। 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश में जन्मीं कंगना रनौत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली कंगना रनौत का करियर जितना शानदार रहा है, उतना ही विवादों से लिपटा हुआ भी। उनका हर बयान एक नई बहस छेड़ देता है और यही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

    ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज

    पर्सनल लाइफ बनी पब्लिक डिबेट

    कंगना की कंट्रोवर्सी जर्नी की शुरुआत हुई उनके पर्सनल रिलेशनशिप से। करियर के शुरुआती दिनों में आदित्य पचौली के साथ उनका रिलेशनशिप और फिर शोषण के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा किया। इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ कथित रिश्ते और फिर ईमेल लीक विवाद ने इंडस्ट्री को हिला दिया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का ऐसा सिलसिला चला, जिसने मीडिया ट्रायल का रूप ले लिया। यह मामला आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में गिना जाता है।

    नेपोटिज्म पर किया सीधा वार

    इसके बाद कंगना ने ‘नेपोटिज्म’ पर खुलकर वार किया। करण जौहर के शो में उन्हें ‘मूवी माफिया’ कहना एक ऐसा बयान था जिसने इंडस्ट्री के पावर सर्कल को सीधे चुनौती दी। यह वही मोड़ था जब कंगना एक अभिनेत्री से ज्यादा एक विचार बन गईं।

    सुशांत केस और इंडस्ट्री का अंधेरा सच

    साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने खुलकर बॉलीवुड में ड्रग्स, गुटबाजी और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई। उन्होंने कई बड़े नामों पर आरोप लगाए, जिससे मामला सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा बल्कि राजनीतिक और सामाजिक बहस का हिस्सा बन गया।

    /img/99/1774174299879

    सबसे ज्यादा चर्चित बुलडोजर एक्शन

    इसी दौरान बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा उनके मुंबई ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई भी सुर्खियों में रही। कंगना ने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताया, जबकि प्रशासन ने इसे अवैध निर्माण करार दिया। इस घटना ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में ला दिया।

    हाल ही में एयरपोर्ट से संसद तक बवाल

    जून 2024 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर द्वारा कथित थप्पड़ मारने की घटना ने पूरे देश में सनसनी मचा दी। इस विवाद की जड़ उनके किसान आंदोलन पर दिए गए पुराने बयान थे।

    वहीं मार्च 2026 में राहुल गांधी पर ‘टपोरी’ टिप्पणी ने सियासी पारा हाई कर दिया। सुप्रिया समेत कई कांग्रेस नेताओं ने इसे अपमानजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

    /img/99/1774174308941

    इसके अलावा उनकी फिल्म इमरजेंसी भी रिलीज से पहले विवादों में घिरी हुई है सेंसर बोर्ड और कई समूहों के साथ टकराव जारी है।

    इंटरनेट पर भी आक्रामक अंदाज बरकरार

    सोशल मीडिया पर भी कंगना का अंदाज हमेशा आक्रामक रहा। उनका Twitter अकाउंट एक समय के लिए सस्पेंड तक कर दिया गया था, जब उनके कुछ ट्वीट्स को प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस के खिलाफ माना गया। । उन्होंने कई बार राजनीतिक मुद्दों पर भी तीखे बयान दिए। किसान आंदोलन को लेकर उनके ट्वीट्स ने देशभर में बहस छेड़ दी। कई सेलेब्रिटीज और नेताओं के साथ उनकी जुबानी जंग भी चर्चा में रही।

    /img/99/1774174319695

    फिल्में में भी बहस का केंद्र

    कंगना की फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं कई बार पॉलिटिकल, हिस्टोरिकल और सोशल बहसों का केंद्र बन जाती हैं। उनकी फिल्म Emergency सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक समूहों के बीच विवाद देखने को मिला। इसी तरह Manikarnika: The Queen of Jhansi भी डायरेक्शन क्रेडिट और क्रिएटिव कंट्रोल को लेकर फिल्म के निर्माताओं और कंगना के बीच मतभेद सार्वजनिक हुए। वहीं Thalaivii, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित है, अपनी राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की प्रस्तुति के कारण चर्चा में रही। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts