रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; कजिन ने शेयर की भावुक पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 8 नवंबर को दिवाली के दिन अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी। सौम्या ने बताया कि उनके दादा ने लक्ष्मी पूजा के दौरान दिन के बेहद शुभ समय में दुनिया को अलविदा कहा। इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के नाना के साथ बिताए पुराने यादगार पल भी चर्चा में आ गए हैं। एक्टर की अपने नाना के साथ एक पुरानी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
दिवाली के दिन दुनिया को कहा अलविदा
रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन 8 नवंबर 2026 को दिवाली के दिन हुआ। वह 96 साल के थे। परिवार के लिए यह भावुक पल है। उनके निधन की खबर रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने इंस्टाग्राम पर साझा की। सौम्या ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके नाना ने लक्ष्मी पूजा के दौरान दिन के शुभ समय में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने दादा के लंबे और शानदार जीवन को याद करते हुए लिखा कि यह दुख मनाने के बजाय उनके जीवन का जश्न मनाने का समय है। सौम्या की पोस्ट से साफ झलकता है कि डॉ. राम हिंगोरानी अपने परिवार के बेहद करीब थे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढेर सारा प्यार दिया था।
दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी पादुकोण सिंह’, फैमिली फोटो शेयर कर किया ऐलान
'96 साल का शानदार जीवन, जिसे मनाया जाना चाहिए'
सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने सोशल मीडिया पर अपने दादा को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने 96 साल का शानदार जीवन जिया और वह दिवाली के दिन अपनी पत्नी यानी सौम्या की दादी के पास चले गए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके दादा इससे ज्यादा शुभ समय नहीं चुन सकते थे। लक्ष्मी पूजा के दौरान उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। सौम्या ने अपने दादा के लिए आगे लिखा कि वह उनके साथ बिताए हर पल के लिए आभारी हैं। उन्होंने उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा दादा बताया और लिखा कि उन्होंने परिवार को सब कुछ दिया।
रणवीर सिंह और उनके नाना की पुरानी तस्वीर आई सामने
डॉ. राम हिंगोरानी के निधन के बाद सौम्या ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ बिताए कई पुराने और खूबसूरत पल भी साझा किए। इन तस्वीरों में उनके नाना के साथ परिवार की यादें दिखाई दे रही हैं। सौम्या ने रणवीर सिंह और उनके नाना की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में अभिनेता अपने नाना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद रणवीर और उनके नाना के बीच के खास रिश्ते की चर्चा होने लगी है।
‘धुरंधर’ में रणवीर की अदाकारी के कायल हुए सलमान, बोले- वह बेहद सिक्योर एक्टर हैं
जब नाना के साथ 'झुमका गिरा रे' गाने पर थिरके थे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ खास रिश्ता साझा करते हैं। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने अपने नाना के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इनमें एक तस्वीर में उनके नाना 'टीम रॉकी' लिखी टी-शर्ट पहने रणवीर के साथ पोज देते नजर आए थे। यह तस्वीर फिल्म के प्रमोशन के दौरान की थी। इतना ही नहीं, रणवीर ने अपने नाना के साथ फिल्म के गाने 'झुमका गिरा रे' पर डांस भी किया था। दोनों का यह वीडियो काफी खास था, क्योंकि इसमें अभिनेता अपने नाना के साथ खुलकर मस्ती करते और डांस करते दिखाई दिए थे।
फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।'प्रलय' को एक बड़े स्तर की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। इसकी कहानी भविष्य के मुंबई शहर पर आधारित है, जहां एक जानलेवा महामारी के बाद जॉम्बी का प्रकोप फैल जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग माना जा रहा है। 'धुरंधर' सीरीज के बाद यह अभिनेता की एक महत्वाकांक्षी फिल्म है।
'प्रलय' में रणवीर के साथ नजर आएंगी कल्याणी प्रियदर्शन
फिल्म 'प्रलय' में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कल्याणी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म को अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज, हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स तथा रणवीर सिंह के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं।



















