Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाऊ गैंग ने ली Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, लिखा- जुए का प्रमोशन करोगे तो गोली मिलेगी

भाऊ गैंग ने ली Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, लिखा- जुए का प्रमोशन करोगे तो गोली मिलेगी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-56 में रविवार तड़के सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने घर पर करीब 24 से 30 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

    हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टरों ने ली

    इस घटना के कुछ घंटों बाद विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में एल्विश यादव पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को प्रमोट कर कई घर बर्बाद करने का आरोप लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जो भी सोशल मीडिया पर बेटिंग ऐप्स या जुए का प्रचार करेगा, उसे कभी भी गोली या धमकी मिल सकती है।

    Uploaded media

    पुलिस की जांच शुरू

    सेक्टर-56 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फायरिंग के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पिता रामअवतार यादव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से दर्जनों खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

    परिवार सुरक्षित, लेकिन दहशत कायम

    घटना के वक्त घर में एल्विश की मां और केयरटेकर मौजूद थे, जो सुरक्षित हैं। हालांकि गोलियां घर की दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों पर लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घर पर 12 से ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि इस वारदात को प्रोफेशनल शूटरों ने अंजाम दिया है।

    फाजिलपुरिया हमले से जोड़े जा रहे तार

    पिछले महीने गुरुग्राम के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। उस मामले में भी गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली थी। शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना के तार उसी गैंग से जुड़ते देख रही है।

    विवादों से रहा है एल्विश का नाता

    एल्विश यादव पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं।

    2023 में उन्हें नोएडा की एक रेव पार्टी में सांप और जहर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    उन पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी पूछताछ की थी।

    इसी साल उनका यूट्यूबर मैक्सटर्न से झगड़ा सुर्खियों में रहा।

    उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसमें फिरौती की मांग तक की गई थी।

    कौन हैं एल्विश यादव?

    25 साल के एल्विश यादव मूल रूप से गुरुग्राम के वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने के बाद उन्होंने 2016 में यूट्यूब पर वीडियो बनाने शुरू किए।

    • यूट्यूब पर 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर
    • इंस्टाग्राम पर 15.6 मिलियन फॉलोअर्स
    • बॉलीवुड स्टार्स को रोस्ट करने से हुए वायरल
    • सोशल मीडिया पर ‘राव साहब’ के नाम से मशहूर
    • बिग बॉस ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर विजेता बनने वाले पहले कंटेस्टेंट

    ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग : बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts