राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को पद से हटाया, मॉर्गेज फ्रॉड के आरोप बने बर्खास्तगी की वजह

Follow on Google News
राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को पद से हटाया, मॉर्गेज फ्रॉड के आरोप बने बर्खास्तगी की वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया। यह अमेरिका के इतिहास में पहला मौका है जब किसी फेडरल रिजर्व गवर्नर को राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त किया गया है। इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखा, जहां डॉलर येन, यूरो और पाउंड के मुकाबले कमजोर हो गया।

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

    राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “लिसा कुक को तत्काल प्रभाव से फेडरल रिजर्व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से हटाया जा रहा है।” इस कदम से फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। माना जा रहा है कि यह विवाद अब अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है।

    Uploaded media

    मॉर्गेज फ्रॉड के आरोपों के बाद हटाया 

    लिसा कुक पर मॉर्गेज फ्रॉड यानी गृह ऋण धोखाधड़ी का आरोप लगा था। फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी (FHFA) के डायरेक्टर और ट्रंप समर्थक बिल पुल्टे ने दावा किया कि कुक ने 2021 में दो संपत्तियों को अलग-अलग मौकों पर अपना "प्राइमरी रेजिडेंस" (मुख्य निवास) बताकर बैंक से सस्ती ब्याज दर पर लोन लिया।
    • जून 2021 में उन्होंने मिशिगन की एक प्रॉपर्टी पर 15 साल का मॉर्गेज लिया और उसे मुख्य घर बताया।
    •  जुलाई 2021 में उन्होंने जॉर्जिया के अटलांटा में दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी और 30 साल के एग्रीमेंट में उसे भी मुख्य घर घोषित कर दिया।

    ऐसा करना कानून का उल्लंघन है और इसे मॉर्गेज फ्रॉड माना जाता है। पुल्टे का तर्क था कि “जो महिला ब्याज दर बचाने के लिए गलत दावा कर सकती है, वह देश की ब्याज दरों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी कैसे निभा सकती है।”

    DOJ को भेजा गया क्रिमिनल रेफरल

    20 अगस्त को पुल्टे ने इस मामले को लेकर डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) को क्रिमिनल रेफरल भेजा। इसके बाद DOJ के वकील एड मार्टिन ने फेड चेयर जेरोम पॉवेल को पत्र लिखकर कुक को तुरंत हटाने की मांग की।

    ट्रंप ने भी 22 अगस्त को ऐलान किया था कि अगर कुक इस्तीफा नहीं देंगी, तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। आखिरकार, 26 अगस्त को राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।

    राजनीतिक दबाव में इस्तीफा नहीं दूंगी : लिसा 

    लिसा कुक ने ट्रंप की कार्रवाई से पहले बयान दिया था कि वह “किसी ट्वीट या राजनीतिक दबाव के आधार पर इस्तीफा नहीं देंगी।” उन्होंने कहा कि यह मामला उनके फेडरल रिजर्व में शामिल होने से पहले का है और वह तथ्यों के साथ अपनी सफाई देंगी। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने उनके जवाब का इंतजार नहीं किया और सीधे कार्रवाई कर दी।

    2022 में बनी थीं पहली अश्वेत महिला गवर्नर

    लिसा कुक को मई 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फेडरल रिजर्व बोर्ड का गवर्नर नियुक्त किया था। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला थीं। उनका कार्यकाल 2038 तक तय था। इससे पहले वह बराक ओबामा प्रशासन में काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक एडवाइजर्स का हिस्सा रह चुकी थीं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts