Tribhuvan Airport :दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर आई तकनीकी समस्या, सभी उड़ाने हुई रद्द, जांच में जुटी टीम

Follow on Google News
दिल्ली के बाद अब काठमांडू एयरपोर्ट पर आई तकनीकी समस्या, सभी उड़ाने हुई रद्द, जांच में जुटी टीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेपाल। पिछले दिनों दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकनीकि समस्या सामने आई थी। जिसकी जांच चल रही है। वहीं अब नेपाल में भी कुछ ऐसी ही दिक्कत सामने आई है। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे की लाइट्स में तकनीकी खराबी आने के बाद सभी आने-जाने वाली विमानों पर रोक लगा दी गई है। 

    अधिकारियों ने दी जानकारी

    तकनीकी खामी की समस्या पर बताते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि समस्या दूर होने तक उड़ान का संचालन बंद रहेगा। दरअसल रनवे लाइट्स में तकनीकी समस्या के कारण नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही उड़ानें रोक दी गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है।

    तकनीकी टीम कर रही जांच

    त्रिभुवन एयरपोर्ट पर आई तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए जांच दल के सदस्य एयरपोर्ट पर समस्या का पता लगाने में जुट गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि, सामान्य उड़ान संचालन जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं। लेकिन जब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आते हैं तब तक अन्य हवाई सेवाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।

    एयरपोर्ट प्रवक्ता का सामने आया बयान

    घटना पर एयरपोर्ट के प्रवक्ता रेनजी शेर्पा ने ANI को दी जानकारी में बताया कि रनवे के एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में दिक्कत आई है। उन्होंने कहा, कम से कम पांच उड़ानें इस समय होल्ड पर हैं। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन व प्रस्थान उड़ानें देरी का सामना कर रही हैं। वहीं इस समस्या का पता लगभग शाम 5:30 बजे लगा।

    दिल्ली एययपोर्ट पर भी गहराया था संकट

    इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर भी तकनीकी खराबी की घटना सामने आई थी। उस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई दिक्कत के चलते करीब 800 से ज्यादा उड़ानों में रुकावट आई थीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़़ी थी। नेपाल के एयरपोर्ट पर यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पर्यटक सीजन अपने पीर पर है और बड़ी संख्या में विदेशी यात्री नेपाल की यात्रा कर रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts