MPPSC 2023 का रिजल्ट जारी. 197 लोगों का सिलेक्शन,अजीत मिश्रा बने टॉपर

एमपी हाईकोर्ट का फैसला आने के 35 घंटे के भीतर राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में 229 पदों के लिए हुई थी। इसमें आश्चर्यजनक रूप से नारी शक्ति ने पुलिस विभाग में सक्रियता दिखाई। इसमें कुल 19 पदों से में केवल 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन उन्होंने योग्यता के बल पर 13 पदों पर चयन पाया। उधर टॉप 10 में 3 महिलाएं रही। हालांकि टॉप 5 सभी पुरूष उम्मीदवार रहे। इसके इंटरव्यू सात जुलाई से सात अगस्त 2025 तक हुए थे।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया। अभी वह मैहर में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ है। सागर के यशपाल स्वर्णकार तीसरी रैंक पर रहे। दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। गुना की मोनिका धाकड़ का पहले ही प्रयास में डीएसपी पद पर चयन हुआ है।
कुल 19 पदों में से केवल 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर 13 पदों पर चयन पाया। खास बात यह रही कि टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल रहीं, जबकि टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवार रहे।
पन्ना के अजीत मिश्रा बने टॉपर
पन्ना के अजीत मिश्रा ने पीएससी 2023 में टॉप किया है। उनके पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। वह साल 2022 में पहले नायब तहसीलदार चयनित होकर अभी मैहर में पदस्थ हैं। साल 2024 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर फायनेंस के पद पर चयनित हुए थे। उन्होंने द सूत्र को बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था। वह इंदौर होलकर कॉलेज से बीएससी हैं। लगातार वह जुटे रहे और प्रयास था कि उच्च पद को प्राप्त कर सकूं तो वह आज उनका और माता-पिता का सपना पूरा हो गया।












