US Shutdown Impact :अमेरिका में शटडाउन ने बढ़ाई मुश्किलें, बड़े शहरों के 40 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रद्द, बिना सैलरी काम करे कर्मचारी

Follow on Google News
अमेरिका में शटडाउन ने बढ़ाई मुश्किलें, बड़े शहरों के 40 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रद्द, बिना सैलरी काम करे कर्मचारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में शटडाउन को अब तक 38 दिन हो चुके हैं। शटडाउन से राज्य में कई सेवाएं ठप पड़ चुकी है। इसका सबसे ज्यादा असर हवाई सेवाओं पर दिख रहा है। शुक्रवार को जहां इसके कारण एयरपोर्ट पर 5 हजार से अधिक फ्लाइट्स रद्द की गई साथ ही कुछ विमानों ने देरी से उड़ान भरी। जिससे कई यात्रियों को परेशानी हुई।

    FAA ने किया था 40 विमानों में कटौती का ऐलान

    फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने शटडाउन की आशंका के चलते गुरुवार को 40 बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में कटौती का ऐलान किया था। इसमें न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के बड़े एयरपोर्ट्स शामिल हैं। बता दें कुल 40 में से ज्यादातर देश के सबसे व्यस्त हब हैं।

    इसका सीधा असर थैंक्स गिविंग वीक की छुट्टियों से पहले यात्रा करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़े एयरलाइंस पहले ही उड़ानें कैंसिल कर चुके हैं। इसमें रीजनल और मुख्य उड़ानें शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इससे बचेंगीं।

    बिना वेतन काम कर रहे कंट्रोलर्स

    नियंत्रकों को पहले ही एक महीने का वेतन नहीं मिल पाया है और बढ़ते वित्तीय दबाव के बीच शटडाउन के चलते अगले हफ्ते भी उन्हें अपनी सैलरी नहीं मिलने की संभावना दिख रही है। एफएए पहले ही कई बार उड़ानों में देरी कर चुका है क्योंकि हवाई अड्डों या उसके अन्य प्रतिष्ठानो में नियंत्रकों की कमी है।

    शटडाउन का सबसे अधिक असर न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और शिकागो हवाई अड्डों के साथ-साथ अमेरिका भर के केंद्र उन 40 हवाई अड्डों में शामिल हैं, जहां सरकारी शटडाउन के कारण शुक्रवार से उड़ानें कम हो जाएंगी

    प्रतिदिन 1800 से अधिक उड़ानें होगी कैंसिल

    यह कटौती धीरे-धीरे ओर बढ़ेगी। शुक्रवार से 4% उड़ानें कम होंगी, 14 नवंबर तक यह 10% तक पहुंच जाएगी। यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इससे घरेलू उड़ानें प्रभावित होंगी वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे रोजाना 1,800 उड़ानें रद्द हो सकती हैं। जिससे करीब 2.68 लाख लोग प्रभावित होंगे। डेल्टा एयर लाइंस ने शुक्रवार के लिए 170 उड़ानें रद्द कीं। यूनाइटेड एयरलाइंस ने 200 उड़ानें कैंसिल कीं। यह उनके शुक्रवार के शेड्यूल का 4% है। वही, अमेरिकन एयरलाइंस ने 220 उड़ानें कम कीं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts