Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lifestyle News :दिनेश कार्तिक की पत्नी ने बनारसी साड़ी में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, साड़ी से लेकर ब्लाउज हर चीज में दिखी मेचिंग

साड़ी के साथ दीपिका ने हाफ स्लीव्स का सिंपल ब्लाउज कैरी किया, जिसमें राउंड नेकलाइन दी गई थी। ब्लाउज पर हल्की एम्ब्रॉयडरी की गई, जो साड़ी के रिच लुक के साथ संतुलन बनाती नजर आई।
दिनेश कार्तिक की पत्नी ने बनारसी साड़ी में शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें, साड़ी से लेकर ब्लाउज हर चीज में दिखी मेचिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर 19 मार्च को बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने ‘राहा’ रखा है। इस खुशखबरी के साथ ही दीपिका ने अपने बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

    साउथ इंडियन लुक में कपल ने बटौरी सुर्खियां 

    बेबी शॉवर समारोह में दोनों ने साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक अपनाया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दीपिका जहां साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आईं, वहीं दिनेश कार्तिक लुंगी पहनकर पूरी तरह देसी रंग में रंगे दिखे। परिवार के बीच सादगी और परंपरा से भरा यह आयोजन बेहद खास नजर आया।

    /img/95/1774352389713

    लैवेंडर बनारसी साड़ी में छाया मैटरनिटी ग्लो

    दीपिका का लुक इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। उन्होंने लैवेंडर टोन की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन बूटियों के साथ जैक्वार्ड पैटर्न का शानदार काम किया गया था। साड़ी का फैब्रिक रिच और क्लासी नजर आ रहा था, जो उनके पूरे लुक को एलिगेंट बना रहा था। साड़ी के बॉर्डर को बेल डिजाइन से हाइलाइट किया गया।

    जबकि पूरी साड़ी पर जालीदार पैटर्न के बीच फ्लोरल बूटियां दी गई थीं। इस ऑलओवर डिजाइन ने साड़ी को हैवी और रॉयल टच दिया। दीपिका ने साड़ी की ड्रेपिंग को सॉफ्ट और कम्फर्टेबल रखा, जिससे उनका बेबी बंप भी बेहद एलिगेंट तरीके से हाइलाइट हो रहा था।

    /img/95/1774352266776

    साड़ी के साथ हाफ स्लीव्स का ब्लाउज किया कैरी

    साड़ी के साथ दीपिका ने हाफ स्लीव्स का सिंपल ब्लाउज कैरी किया, जिसमें राउंड नेकलाइन दी गई थी। ब्लाउज पर हल्की एम्ब्रॉयडरी की गई, जो साड़ी के रिच लुक के साथ संतुलन बनाती नजर आई। स्लीव्स के बॉर्डर पर भी सेम डिजाइन दिया गया, जिससे पूरे आउटफिट को फिनिशिंग टच मिला। ब्लाउज का फिट भी मैटरनिटी को ध्यान में रखकर रखा गया था, जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रहा था।

    मॉम टू- बी महिलाओं के लिए बना सोशल मीडिया का केंद्र

    दीपिका की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनका सॉफ्ट, एलिगेंट और पारंपरिक लुक कई महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन गया है। खासकर मॉम-टू-बी के लिए यह लुक बेबी शॉवर या वेडिंग फंक्शन के लिए एक परफेक्ट स्टाइल आइडिया बनकर सामने आया है। कुल मिलाकर, यह खास मौका न सिर्फ कपल के लिए खुशी का पल है, बल्कि उनके स्टाइल और सादगी ने भी लोगों का दिल जीत लिया है।

    /img/95/1774352678831
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts