क्रिकेटखेलताजा खबर

Dhoni on Retirement : महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कह दी दिल की बात

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच चरम पर है और इसी बीच दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन धोनी ने खुद इस पर बड़ा बयान देकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह जब तक चाहें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते रहेंगे और उनकी आखिरी फ्रेंचाइजी भी यही होगी।

धोनी ने खुद किया संन्यास पर खुलासा

आईपीएल के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले जियोहॉटस्टार को दिए इंटरव्यू में धोनी ने कहा, “मैं जब तक चाहूं, सीएसके के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी ही फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहूंगा, तो सीएसके मुझे खींच कर ले जाएगी।”

उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि वह फिलहाल आईपीएल से संन्यास लेने की योजना नहीं बना रहे हैं। पिछले दो सीजन से उनके रिटायरमेंट की चर्चा हो रही थी, लेकिन इस बार भी धोनी ने सभी कयासों को खारिज कर दिया।

ॠतुराज गायकवाड़ ने भी किया खुलासा

सीएसके के मौजूदा कप्तान ॠतुराज गायकवाड़ ने धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर कहा, “उनकी उम्र अभी 43 साल की है। सचिन तेंदुलकर 50 साल की उम्र में भी शानदार खेल दिखा रहे थे। धोनी अभी कुछ और साल खेल सकते हैं।”

अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल रहे धोनी

आईपीएल के नियमों के अनुसार, जो खिलाड़ी पांच साल या उससे अधिक समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्हें अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है। इसी वजह से सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन किया था।

सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बार-बार उठ रहे सवालों से पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर नाराज दिखे। उन्होंने कहा, हमें यह सवाल पूछना ही क्यों चाहिए? उन पर दबाव क्यों बनाना? जब भी लोग धोनी से सवाल करते हैं, वह उन्हें गलत साबित कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- David Warner : एयर इंडिया पर फूटा डेविड वॉर्नर का गुस्सा, कहा- जब पायलट ही नहीं तो…

संबंधित खबरें...

Back to top button