PlayBreaking News

उपकप्तान होकर भी बाहर!शुभमन गिल पर क्यों गिरी गाज, अगरकर ने बताई असली वजह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के ऐलान में सबसे बड़ा झटका शुभमन गिल को लगा है। उपकप्तान होने के बावजूद उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे फॉर्म नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन का फैसला बताया।
Follow on Google News
शुभमन गिल पर क्यों गिरी गाज, अगरकर ने बताई असली वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी मेन्स T20 World Cup 2026 Squad India का ऐलान 20 दिसंबर, शनिवार को मुंबई में किया गया। चयनकर्ताओं के फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया, क्योंकि शुभमन गिल को न सिर्फ टी20 टीम की उपकप्तानी से हटाया गया, बल्कि 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली। एशिया कप 2025 के जरिए टी20 टीम में वापसी करने वाले गिल के लिए यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है।

    भारतीय चयन समिति ने साफ कर दिया है कि, यह फैसला किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ नहीं, बल्कि T20 World Cup 2026 Squad India के लिए सही टीम कॉम्बिनेशन बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

    क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?

    चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने गिल को बाहर किए जाने पर खुलकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि, शुभमन गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में टीम कॉम्बिनेशन सबसे अहम होता है। अगरकर के मुताबिक, टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज़ की जरूरत और मिडिल ऑर्डर में फिनिशर विकल्प को देखते हुए कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़े।

    उन्होंने कहा कि, शुभमन उपकप्तान थे, लेकिन अब टीम में नहीं हैं। जब वह टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त थे और टी20 नहीं खेल पा रहे थे, तब अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया था। हम निरंतरता नहीं, बल्कि टीम संयोजन को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    फॉर्म और चोट ने बढ़ाई मुश्किल

    शुभमन गिल हाल के महीनों में लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में मोच के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए। टी20 में वापसी के बाद उनका प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने 4, 0 और 28 रन बनाए। इसके अलावा लखनऊ टी20 से पहले दोबारा चोट लगने के कारण वह निर्णायक मुकाबला भी नहीं खेल सके।

    यह भी पढ़ें: India T20 World Cup Squad : भारतीय टीम से शुभमन गिल बाहर; सूर्या संभालेंगे कमान, ईशान की वापसी

    रिंकू सिंह को मिला मौका

    टीम मैनेजमेंट ने निचले मध्यक्रम में मजबूती के लिए रिंकू सिंह को चुना है। अगरकर के अनुसार, रिंकू फिनिशर के रूप में बेहतर विकल्प देते हैं, जो T20 World Cup 2026 Squad India के संतुलन के लिए जरूरी था।

    अजीत अगरकर बोले- टीम चयन आसान नहीं

    अगरकर ने कहा कि, भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हर किसी की राय अलग हो सकती है। चयन करना आसान नहीं होता। फॉर्म में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन टीम संयोजन ज्यादा अहम है। किसी का बाहर होना यह नहीं दर्शाता कि वह खिलाड़ी खराब है।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

    खिलाड़ी

    भूमिका

    सूर्यकुमार यादव

    कप्तान

    अक्षर पटेल

    उपकप्तान

    अभिषेक शर्मा

    बल्लेबाज

    तिलक वर्मा

    बल्लेबाज

    हार्दिक पंड्या

    ऑलराउंडर

    शिवम दुबे

    ऑलराउंडर

    संजू सैमसन

    विकेटकीपर

    ईशान किशन

    विकेटकीपर

    रिंकू सिंह

    बल्लेबाज

    जसप्रीत बुमराह

    तेज गेंदबाज

    अर्शदीप सिंह

    तेज गेंदबाज

    हर्षित राणा

    तेज गेंदबाज

    कुलदीप यादव

    स्पिनर

    वरुण चक्रवर्ती

    स्पिनर

    वॉशिंगटन सुंदर

    ऑलराउंडर

    यह भी पढ़ें: 1xBet बेटिंग केस का बड़ा खुलासा! बॉलीवुड और क्रिकेट के बड़े नामों पर ED का शिकंजा

     

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts