Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

U19 वर्ल्ड कप फाइनल :पाकिस्तान दूसरी बार जीता खिताबी मुकाबला, 191 रनों से हारी भारतीय टीम

पाकिस्तान दूसरी बार जीता खिताबी मुकाबला, 191 रनों से हारी भारतीय टीम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता है। दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

    159 रनों पर ऑलआउट हुआ भारत

    लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और 26.1 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही जोड़ सके, जबकि दीपेश देवेंद्रन ने सबसे अधिक 36 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। अली रजा ने 4 विकेट झटके, वहीं मोहम्मद सय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय पारी को जल्दी समेट दिया।

    इससे पहले दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए। 

    समीर मिन्हास ने खेली ताबड़तोड़ पारी

    पाकिस्तान की पारी के हीरो समीर मिन्हास रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन बनाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान फाइनल में विशाल लक्ष्य खड़ा करने में सफल रहा।

    दोनों टीमों की प्लेइंग- XI

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल।

    पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts