PlayBreaking News

Bhopal Metro : बहुत अच्छी है अपनी मेट्रो, अब इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी

भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) के कमर्शियल रन की शुरुआत रविवार से हो गई। पहले दिन कई लोग परिवार के साथ मेट्रो की यात्रा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो की बहुत तारीफ की।
Follow on Google News
बहुत अच्छी है अपनी मेट्रो, अब इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मेट्रो (Bhopal Metro)  के कमर्शियल रन के पहले दिन सुबह से लोग यात्रा करने के लिए पहुंच गए। एम्स और सुभाष नगर स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में खड़े थे। मेट्रो का पहला रन एम्स स्टेशन से सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन कुछ लोग सुबह 7 बजे से ही मेट्रो स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेन और स्टेशन आदि व्यवस्थाओं को लेकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। पीपुल्स अपडेट की टीम ने भोपाल मेट्रो के पहले सफर के दौरान यात्रियों से उनके अनुभव जानें....

    बहुत अच्छे कोच हैं, स्टेशन साफ है

    Uploaded media

    डीजे सेठिया ने कहा - मेट्रो का सफर हमें बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत अच्छे कोच हैं। मेट्रो बहुत अच्छी बनी है। बस ये मेंटेन होती रहे। बस हम सब भोपाल को इसकी केयर करना चाहिए। 

    मेट्रो चलने से रिलैक्स मिलेगा

    Uploaded media

    एक अन्य यात्री अशोक सेठिया ने कहा - भोपाल में ट्रैफिक बहुत बढ़ रहा है, ऐसे में मेट्रो चलने से रिलैक्स मिलेगा। नए जमाने के हिसाब से भोपाल को यातायात का नया साधन मिलना बड़ी उपलब्धि है। 

    भोपाल तरक्की कर रहा है

    Uploaded media

    फ्रैंकफर्ट जर्मनी से भोपाल आए अंकुर सेठिया ने कहा - अच्छा लग रहा, भोपाल तरक्की कर रहा है। बिल्कुल यूरोप के लेवल पर जाए ऐसी कामना है। दिल्ली मेट्रो भी बहुत अच्छी बनी है। विदेशों की मेट्रो तो 50 साल पहले से चल रही हैं, वहां वे नई तकनीक ला रहे हैं, लेकिन भारत में भी मेट्रो बेहतर तकनीक से बन रही हैं, इस बात की खुशी है। 

    काफी समय से इंतजार था

    Uploaded media

    प्रकाश मालवीय ने कहा कि- काफी समय से इंतजार था। काफी सुना था दिल्ली में मेट्रो है, आज हमारी इच्छा पूरी है। पूरे परिवार के साथ मैं मेट्रो की यात्रा करने आया हूं। मेरी एक ही गुजारिश है कि हम सब भोपालवासी इसे स्वच्छ रखें, यह हमारी जिम्मेदारी है। 

    जनता को बड़ी सुविधा मिली

    Uploaded media

    सुषमा मालवीय ने कहा - मेट्रो की शुरुआत होने से आम जनता को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। भविष्य में यह शहर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंचेगी तो शहर के सब जगह के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

    आनंद मिल रहा है

    Uploaded media

    आदिल कुरैशी  ने कहा - बहुत बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया है और हम आज इसका सफर करने के लिए आए हैं, बहुत अच्छा लग रहा है। आनंद मिल रहा है।


    सुरक्षा व्यवस्था भी है

    Uploaded media

    एक महिला यात्री ने कहा कि- मेट्रो बहुत अच्छा लग रहा है। सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी है। साफ सफाई बहुत अच्छी है। अब बस हमको इसे ऐसे ही मेंटेन भी करना होगा। 

    सुरक्षा के इंतजाम भी हैं 

    Uploaded media

    एक छात्रा ने कहा कि भोपाल बहुत तरक्की कर रहा है। अब ऑटो रिक्शा के अलावा मेट्रो से भी आ-जा सकते हैं। मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे हैं तो सुरक्षा का इंतजाम भी है।

    पीपुल्स टीम मेट्रो में रही मौजूद 

    Uploaded media

    मेट्रो के कमर्शियल रन के पहले दिन पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की टीम ने यात्रियों के साथ सफर कर उनसे अनुभव जाने। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts