गांगुली ने बढ़ाई अर्जेंटीना क्लब अध्यक्ष की मुसीबत :लगाया मानहानि का केस, 50 करोड़ का हर्जाना मांगा

वहीं दो दिन पहले 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने मेसी के इवेंट में तोड़फोड़ और अव्यवस्था के बाद इस्तीफा दे दिया था।
Follow on Google News
लगाया मानहानि का केस, 50 करोड़ का हर्जाना मांगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता की अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गांगुली ने इस मामले में 50 करोड़ रुपय के हर्जाने की मांग भी की है। यह मामला शनिवार, 13 दिसंबर का है, जब लेक सिटी स्टेडियम में लियोनेल मेसी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान नाराज प्रशंसकों ने तोड़फोड़ की थी।

    गांगुली द्वारा यह शिकायत लालबाजार में दर्ज कराई गई। शिकायत में सौरव गांगुली ने कहा है कि उत्तम साहा के बयानों से उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बयान बिना किसी ठोस सबूत के दिए गए। गांगुली ने साहा के आरोपों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक करार दिया है।

    साहा का दावा- गांगुली ने मिडिलमैन की भूमिका निभाई

    वहीं दूसरी ओर उत्तम साहा ने दावा किया था कि सौरव गांगुली ने इस इवेंट के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता के कामकाज में कथित तौर पर ‘मिडिलमैन’ की भूमिका निभाई थी। इन्हीं आरोपों को लेकर गांगुली की कानूनी टीम ने उत्तम साहा को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें बयान वापस लेने और हर्जाना देने की मांग की गई है। गौरतलब है कि 53 वर्षीय सौरव गांगुली वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष हैं।

    गांगुली - मैं सिर्फ एक मेहमान के रूप में शामिल हुआ

    सौरव गांगुली ने स्पष्ट किया है कि वे लियोनेल मेसी से जुड़े इवेंट में केवल एक आमंत्रित अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे और आयोजन या उसके प्रबंधन से उनका कोई आधिकारिक संबंध नहीं था। अपनी शिकायत में गांगुली ने कहा है कि उनके खिलाफ बिना किसी ठोस तथ्य के सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts