Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India T20 World Cup Squad :भारतीय टीम से शुभमन गिल बाहर; सूर्या संभालेंगे कमान, ईशान की वापसी

T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। नई टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं मिल पाई।
भारतीय टीम से शुभमन गिल बाहर; सूर्या संभालेंगे कमान, ईशान की वापसी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया, जिसकी कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है। भले ही हालिया फॉर्म को लेकर सवाल हों, लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। शुभमन गिल को खराब फॉर्म का नुकसान भुगतना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज में निराश करने वाले गिल को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उप कप्तान थे। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन की वापसी हुई है। 

    Twitter Post 

    बीसीसीआई सचिव ने किया ऐलान

    टीम चयन से पहले मुंबई में अहम मंथन हुआ, जहां चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, चयन समिति के अन्य सदस्य और कप्तान सूर्यकुमार यादव एक ही टेबल पर नजर आए। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा की। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच मैच खेलेगी। 

    वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

    7 फरवरी से है T20 World Cup

    T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत ने 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी, ऐसे में इस बार नजरें खिताब बचाने के मिशन पर टिकी होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा जोश और अनुभवी सितारों का यह मिश्रण एक बार फिर टीम इंडिया को विश्व विजेता बना पाता है या नहीं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts