आगरा :बेसमेंट निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, 7 लोग दबे; 2 की मौत

आगरा के बटेश्वर थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार गिरने (Agra Wall Collapse) से बड़ा हादसा हुआ। ताश खेल रहे 7 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल भर्ती हैं।
Follow on Google News
बेसमेंट निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, 7 लोग दबे; 2 की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आगरा। Agra Wall Collapse की एक दर्दनाक घटना आगरा के बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव से सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दीवार के पास ताश खेल रहे 7 लोग मलबे में दब गए। Agra Wall Collapse की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

    घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, लोगों को मलबे से निकालने में करीब 2 घंटे का वक्त लग गया। घटना में घायल सात लोगों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच का अस्पताल में इलाज जारी है।

    कैसे हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजकौली गांव निवासी जोर सिंह प्रजापति के मकान में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट की दीवार हाल ही में बनाई गई थी। निर्माण के दौरान मकान मालिक ने दीवार की तराई के लिए अत्यधिक पानी डाल दिया, जिससे बेसमेंट की दीवार के पास जमीन तक पानी भर गया।

    धूप न निकलने और अधिक नमी के कारण दीवार पूरी तरह सूख नहीं पाई। इसी वजह से दीवार कमजोर हो गई और रविवार को अचानक गिर पड़ी।

    Twitter Post

    ताश खेल रहे थे मलबे में दबे लोग

    हादसे के समय बेसमेंट की दीवार के दूसरी ओर गांव के कुछ लोग बैठकर ताश खेल रहे थे। अचानक दीवार गिरते ही सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

    50 से ज्यादा ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू

    घटना के बाद करीब 50 से ज्यादा ग्रामीण फावड़े लेकर मौके पर पहुंचे और बिना किसी इंतजार के मलबा हटाने में जुट गए। ईंट, मिट्टी और मलबा हटाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी सातों लोगों को बाहर निकाला गया।

    यह भी पढ़ें: डिब्रूगढ़ में यूरिया प्लांट का उद्घाटन : PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मैं तो चायवाला हूं

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts