Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धनबाद में खदान धंसी, दो की मौत और कई फंसे; अवैध खनन के दौरान टूटा कहर

धनबाद में खदान धंसी, दो की मौत और कई फंसे; अवैध खनन के दौरान टूटा कहर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित चापापुर ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान धंस गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कम से कम पांच लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान

    घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए और खुद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय दर्जनों लोग अवैध खनन के लिए खदान में उतरे थे। तभी अचानक मिट्टी खिसक गई और कई लोग अंदर फंस गए।

    घायल की हालत नाजुक

    मलबे से निकाले गए घायल शख्स को एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी पहुंच गए। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत बेहद नाजुक है और उसका इलाज जारी है।

    पुलिस जांच में जुटी

    निरसा थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक खदान में फंसे लोगों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

    इलाके में दहशत और गुस्सा

    इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    Latest Posts