Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसा 11 मूर्ति के पास हुआ, जो राष्ट्रपति भवन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार थार कार ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसा 11 मूर्ति के पास हुआ, जो राष्ट्रपति भवन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    तेज टक्कर से थार का पहिया निकल गया

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी थार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद उसका अगला पहिया निकल गया। हादसे के एक घंटे बाद तक मृतक का शव सड़क पर पड़ा रहा।

    Twitter Post

    आरोपी ड्राइवर हिरासत में, शराब की बोतलें बरामद

    चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने थार चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया है। कार से शराब की बोतलें मिली हैं, जिनकी जांच फोरेंसिक टीम ने की और फिंगरप्रिंट भी लिए गए।

    नींद आने की बात, शराब पीने की जांच जारी

    आरोपी 26 साल का युवक है, जिसने अपने दोस्त की थार चलाई थी। पूछताछ में उसने बताया कि ड्राइविंग के दौरान उसकी आंख लग गई थी, जिससे हादसा हो गया। पुलिस आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाकर यह जांच कर रही है कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts