PlayBreaking News

दिल्ली के पालम में भीषण आग से 9 लोगों की मौत :कॉस्मेटिक दुकान से उठी लपटों ने उजाड़ा परिवार, बच्चों को नीचे फेंककर बचाई जान

दिल्ली के पालम के साध नगर में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। कई लोग झुलसे, बच्चों को बचाने के लिए नीचे फेंका गया। दमकल की 30 गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, आग लगने की वजह की जांच जारी है।
Follow on Google News
कॉस्मेटिक दुकान से उठी लपटों ने उजाड़ा परिवार, बच्चों को नीचे फेंककर बचाई जान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र के साध नगर में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

    हादसे के समय इमारत के अंदर करीब 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई लोग आग और धुएं के कारण अंदर फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

    कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई आग

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत इमारत के भूतल पर स्थित कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकानों से हुई। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और कॉस्मेटिक का शोरूम संचालित होता था। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में लपटें तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं। ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले परिवार के लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, इसलिए उन्हें बाहर निकलने का समय भी नहीं मिल सका।

    Twitter Post

    पूरी इमारत में रहता था एक ही परिवार

    जानकारी के अनुसार, यह चार मंजिला इमारत राजेंद्र कश्यप की बताई जा रही है। वे स्थानीय मार्केट के प्रधान भी बताए जाते हैं। इमारत के निचले हिस्से में दुकानें और व्यवसाय चलते थे, जबकि ऊपर की मंजिलों पर उनके परिवार के सदस्य रहते थे।

    बताया जा रहा है कि, इस परिवार के करीब 15 से 18 लोग इमारत में रहते थे। हादसे के समय कई लोग अंदर फंस गए। आग और धुएं के कारण बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया था।

    बच्चों को नीचे फेंककर बचाई जान

    आग के दौरान परिवार के लोगों ने जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। बताया जा रहा है कि, जब धुआं तेजी से फैलने लगा तो राजेंद्र कश्यप के बेटे प्रवेश ने दो छोटे बच्चों को बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को पकड़ लिया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इस दौरान एक छोटी बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक बच्चा झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अन्य बच्चा नीचे गिरते समय घायल भी हुआ।

    यह भी पढ़ें: वृंदावन में ‘चश्मा चोर’ बंदरों का खौफ : राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा बचाने का अनोखा जुगाड़, प्रशासन ने लगाए लंगूर के कटआउट

    बचने के लिए बालकनी से मदद की गुहार

    घटना के समय इमारत में फंसे लोग बालकनी में आकर मदद के लिए चिल्ला रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, करीब 6 से 7 लोग बालकनी में दिखाई दे रहे थे, लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि उन्हें वहां से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों ने पड़ोस की बिल्डिंग से दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश भी की, लेकिन आग और धुएं की वजह से अंदर प्रवेश करना संभव नहीं हो पाया।

    दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    आग लगने की सूचना सुबह करीब 7 बजे दमकल विभाग को मिली। इसके बाद दमकल की करीब 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, आग बुझाने के साथ-साथ इमारत में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

    Featured News

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की भयावह कहानी

    घटना के प्रत्यक्षदर्शी योगेश ने बताया कि, उन्होंने सुबह करीब 6:45 बजे बिल्डिंग से धुआं उठते देखा। इसके बाद उनके पिता ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। योगेश के मुताबिक कुछ ही मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। कई लोग बालकनी में मदद के लिए चिल्ला रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा होने के कारण अंदर जाना संभव नहीं था।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब 30 से 45 मिनट का समय लग गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।

    कुछ लोगों ने कूदकर बचाई जान

    बताया जा रहा है कि, आग और धुएं से बचने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बच्चा ऊपर से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं एक व्यक्ति फायर ब्रिगेड की सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिर गया और घायल हो गया।

    यह भी पढ़ें: UP : पूर्व सपा विधायक विजय के घर में ब्लास्ट, तीन मंजिला मकान डगमगाया, 6 लोग जख्मी, बाल बाल बची पत्नी

    इलाके में मची अफरा-तफरी

    भीषण आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग रेस्क्यू में मदद के लिए आगे आए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    कूलिंग और तलाशी अभियान जारी

    दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इमारत में कूलिंग का काम किया जा रहा है और अंदर फंसे लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इमारत के अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। इसलिए पूरी तरह तलाशी पूरी होने के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा।

    Breaking News

    आग लगने की वजह की जांच शुरू

    फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि, आग कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामान से लगी हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। घटना के बाद प्रशासन ने आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts