🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

दिल्ली मेट्रो बनी ‘ड्राइंग स्टैंड’! AC की हवा में कपड़े सुखाते यात्री का Video Viral

दिल्ली मेट्रो का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री मेट्रो की ऊपरी ग्रिल पर अपने गीले कपड़े सुखाता नजर आया। बारिश में भीगे कपड़ों को AC की हवा में सुखाने का यह जुगाड़ देखकर बाकी यात्री भी हैरान रह गए। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Follow on Google News
दिल्ली मेट्रो बनी ‘ड्राइंग स्टैंड’! AC की हवा में कपड़े सुखाते यात्री का Video Viral
दिल्ली मेट्रो में एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला नज़ारा देखने को मिला है, जहाँ एक यात्री ने चलती ट्रेन के AC की हवा में अपने कपड़े सुखाए।

दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और हंसते भी हैं। कभी कोई डांस करता नजर आता है तो कभी कोई अजीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो जाता है। लेकिन इस बार एक यात्री ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोगों को मेट्रो का कोच घर की बालकनी जैसा नजर आने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक यात्री मेट्रो के अंदर अपने गीले कपड़े सुखाता दिखाई दे रहा है।

मेट्रो के अंदर टांगे गीले कपड़े

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो चल रही है और यात्री आराम से अपनी सीटों पर बैठे हैं। कोई मोबाइल चला रहा है तो कोई चुपचाप सफर कर रहा है। इसी बीच कोच के ऊपर लगी ग्रिल पर कुछ कपड़े नजर आते हैं।  दरअसल, एक यात्री ने बारिश में भीगे अपने कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें मेट्रो की ऊपरी ग्रिल पर ही फैला दिया। जैकेट और लोअर को इस तरह टांगा गया था, जैसे वह किसी घर की बालकनी में कपड़े सुखा रहा हो।

ये भी पढ़ें: 100 दिन तक मौत से लड़ती रही 22 वर्षीय नवविवाहिता...तोड़ा दम, शादी के तीसरे दिन लगाया था फंदा

AC की हवा में कपड़े सुखाने का जुगाड़!

बारिश के मौसम में कपड़े भीगना आम बात है। शायद यात्री ने भी यही सोचा होगा कि जब मेट्रो में AC चल ही रहा है तो क्यों न इसका फायदा उठाकर कपड़े सुखा लिए जाएं। इसके बाद उसने बिना किसी झिझक के मेट्रो के अंदर ही कपड़े फैलाकर सुखाना शुरू कर दिया। मेट्रो में मौजूद दूसरे यात्री भी इस नजारे को देखकर हैरान नजर आए। किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘अब सिर्फ खाना बनाना बाकी है’

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि घर में जगह नहीं मिली तो भाई ने मेट्रो के AC का ही इस्तेमाल कर लिया। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि दिल्ली मेट्रो में अब सिर्फ खाना बनाना बाकी रह गया है, बाकी सब कुछ तो हो ही चुका है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब DMRC को हर सीट के साथ कपड़े सुखाने की क्लिप भी देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Meta के बाद अब दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी सरकार के रडार पर, कंपनियों से होगी पूछताछ; इंटरमीडियरी स्टेटस की जांच

Metro में पहले भी वायरल हो चुके हैं अजीब वीडियो

दिल्ली मेट्रो से जुड़े अजीबोगरीब वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहे हैं। कभी कपल के वीडियो तो कभी डांस और लड़ाई-झगड़े के मामले चर्चा में रहे हैं। लेकिन इस बार मेट्रो के अंदर कपड़े सुखाने का यह अनोखा जुगाड़ लोगों के लिए मनोरंजन का नया कारण बन गया है। फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं और लोग यात्री के इस अनोखे जुगाड़ पर खूब चुटकी ले रहे हैं। दिल्ली मेट्रो का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री मेट्रो की ऊपरी ग्रिल पर अपने गीले कपड़े सुखाता नजर आया। बारिश में भीगे कपड़ों को AC की हवा में सुखाने का यह जुगाड़ देखकर बाकी यात्री भी हैरान रह गए। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts