Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग की जांच, गुणवत्ता परखने के लिए लिए सैंपल; पक्का बिल देने के निर्देश

हरदा में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं, चना और मक्का के बुआई कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच किसानों को बेहतर बीज मिले, इस दिशा में बीज की दुकानों का लगातार निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए जा रहे हैं।
हरदा में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग की जांच

हरदा। रबी सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को कृषि विभाग की विकासखंड स्तरीय टीम ने हरदा में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने भी एकत्रित किए गए। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश और उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जय किसान और शुभम् एग्रो एजेंसी सहित कई दुकानों की जांच

कृषि विभाग की टीम ने हरदा विकासखंड के जय किसान कृषि सेवा केंद्र, शुभम् एग्रो एजेंसी, माया एग्रो एजेंसी सहित अन्य कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में बीज विक्रय से संबंधित अभिलेखों और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही बाजार में बेचे जा रहे बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूने एकत्रित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

किसानों को पक्का बिल देना अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे किसानों को निर्धारित गुणवत्ता का ही बीज उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही प्रत्येक किसान को कृषि सामग्री की बिक्री पर पक्का बिल देना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हरदा: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 274 जगहों पर की गई कार्रवाई; उपभोक्ताओं पर 60.93 लाख रुपए का जुर्माना

जिलेभर में जारी रहेगी जांच की कार्रवाई

कृषि विभाग के मुताबिक, रबी सीजन में किसानों को अच्छी गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में खाद-बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और बीज के नमूने लेने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts