Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा में चोरों ने माता मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी

छिंदवाड़ा के चौरई में चोरों ने माता मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छिंदवाड़ा में चोरों ने माता मंदिर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
छिंदवाड़ा में चोरों ने माता मंदिर को बनाया निशाना

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चोरों ने अब मंदिर को निशाना बनाया है। चौरई थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने माता मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा दान पेटी के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चुरा ली। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बुधवार सुबह घटना का पता चलने के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलने पर चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों को हुई चोरी की जानकारी

मंगलवार रात मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह जब भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां के ताले टूटे हुए मिले। मंदिर के अंदर प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। वहीं, दान पेटी के ताले भी टूटे हुए मिले। भक्तों ने तत्काल मंदिर समिति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद चौरई पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मंदिरों में भी सुरक्षित नहीं हैं आभूषण

मंदिर समिति के सदस्य और भाजपा जिला मंत्री नीलू निर्मलकर ने नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले हुई चोरी की वारदातों का खुलासा भी नहीं हुआ है और अब चोरों ने माता मंदिर को निशाना बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले घरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं, लेकिन अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

सोने-चांदी के आभूषण और दान पेटी की नकदी ले गए चोर

मंदिर समिति के एक अन्य सदस्य के मुताबिक चोर मंदिर का ताला तोड़कर माता की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण निकाल ले गए। इसके साथ ही दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है।

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में 4 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

चौरई थाना प्रभारी मोहन सिंह मरस्कोले ने बताया कि माता मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts