Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चोरी के केस में नाम आने के बाद युवक से मारपीट, डंडे से हमला कर तोड़ा पैर

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के समन्ना गांव में चोरी के मामले में नाम आने के बाद एक युवक के साथ डंडे से मारपीट की गई। हमले में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी के केस में नाम आने के बाद युवक से बेरहमी से मारपीट,

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवक के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी साहब पटेल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान आया था आरोपी का नाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समन्ना गांव निवासी छोटेलाल को पूर्व में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने साहब पटेल का नाम लिया था। इसके बाद साहब पटेल के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद छोटेलाल के साथ मारपीट की गई।

सुबह घूमने निकला था युवक, रास्ते में रोककर किया हमला

घायल छोटेलाल के मुताबिक, घटना कुछ दिन पुरानी है। वह सुबह करीब 6 बजे घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान साहब पटेल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने डंडे से मारपीट की। हमले में छोटेलाल के पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान मारपीट का वीडियो भी बनाया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।ॉ

दमोह में खेत देखने गए किसान पर भालू का हमला, पैर में किए कई वार; वन विभाग ने इलाज का खर्च उठाने का दिया भरोसा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

देहात थाना प्रभारी के मुताबिक छोटेलाल के साथ साहब पटेल द्वारा डंडे से मारपीट किए जाने की जानकारी मिली थी। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts