🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

100 दिन तक मौत से लड़ती रही 22 वर्षीय नवविवाहिता...तोड़ा दम, शादी के तीसरे दिन लगाया था फंदा

ग्वालियर में शादी के महज तीन दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता सपना गुर्जर ने फांसी लगाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसका करीब 100 दिनों तक ग्वालियर और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चला। 6 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
Follow on Google News
100 दिन तक मौत से लड़ती रही 22 वर्षीय नवविवाहिता...तोड़ा दम, शादी के तीसरे दिन लगाया था फंदा
ग्वालियर में शादी के महज तीन दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता ने किया सुसाईड, 100 दिन तक तड़पने के बाद हुई मौत।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां शादी के महज तीन दिन बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाने की कोशिश की। ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद करीब 100 दिनों तक उसका ग्वालियर और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चलता रहा, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। 6 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

25 अप्रैल को हुई थी शादी

महाराजपुरा पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 22 वर्षीय सपना गुर्जर के रूप में हुई है। सपना भिंड जिले के गोरमी की रहने वाली थी। उसकी शादी लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी पान सिंह गुर्जर के बेटे सौरभ गुर्जर से 25 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी के बाद सपना अपने ससुराल पहुंची थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था।

ये भी पढ़ें: सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, प्रशासन मौन; संजय राय ने खुद संभाला फावड़ा

मुंह दिखाई की रस्म के दौरान गई बाथरूम

28 अप्रैल को घर में मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान सपना बाथरूम जाने की बात कहकर वहां से चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजन बाथरूम के पास पहुंचे और दरवाजा खोला तो सपना साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि यह वही साड़ी थी, जो उसे शादी में चढ़ावे के रूप में मिली थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे।

ग्वालियर से दिल्ली तक चला इलाज

सपना को पहले बिरला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे दिल्ली के एसएसबी अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली में इलाज के बाद उसे दोबारा ग्वालियर लाया गया। इसके बाद ग्वालियर के अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज चलता रहा। 26 जून से वह सिटी लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टर लगातार उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन करीब 100 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

Breaking News

आखिर क्यों उठाया यह कदम?

सपना ने शादी के महज तीन दिन बाद फांसी लगाने की कोशिश क्यों की, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फांसी लगाने के बाद सपना की हालत लगातार गंभीर बनी रही, जिसके कारण वह पुलिस को अपना बयान भी नहीं दे सकी। यही वजह है कि उसके इस कदम के पीछे की असली वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।

दोनों परिवारों ने नहीं लगाया आरोप

सपना की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। दोनों परिवारों ने पुलिस को भी आत्महत्या की कोशिश के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में 11 साल पुरानी शिप्रा आरती पर घमासान! पंडा समिति का जल सत्याग्रह, प्रशासन आमने-सामने

पुलिस ने क्या कहा?

इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts