Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में गिरफ्तार पूर्व जज गिरीबाला सिंह को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की अदालत ने बुधवार को 23 पन्नों का फैसला सुनाते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, एमपी हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत

जबलपुर। अदालत ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है महत्वपूर्ण फॉरेंसिक और डिजिटल रिपोर्ट आना बाकी है। ऐसे में आरोपी को फिलहाल जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। इस मामले में गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ गिरफ्तार हैं।

12 मई को ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने पहले बीएनएस की धारा 80(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसी धारा के तहत गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई का सुप्रीम कोर्ट में बयान, भोपाल में नहीं हो सकती निष्पक्ष सुनवाई

सीबीआई जांच के बाद बदली गई धारा

मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद दोनों आरोपियों पर धारा 80(2) के स्थान पर धारा 108 लगाई गई है। यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी है। इसी मामले में गिरीबाला सिंह ने जमानत का लाभ पाने के लिए अर्जी दाखिल की थी।

26 अक्टूबर को दिनभर चली थी सुनवाई

गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर जस्टिस निरंकारी की अदालत में 26 अक्टूबर को दिनभर सुनवाई चली थी। सीबीआई की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन और डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु ने दलीलें रखीं। वहीं, आपत्तिकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता सीएम तिवारी ने जमानत का विरोध किया था।

Breaking News

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित

मामले पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान गिरीबाला सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह और सीबीआई की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन ने दलीलें रखीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे। बुधवार को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts