Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rekha Gupta Security:दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब CRPF नहीं, दिल्ली पुलिस संभालेगी जिम्मेदारी

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब CRPF नहीं, दिल्ली पुलिस संभालेगी जिम्मेदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी CRPF की Z श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है और अब उनकी सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। यह फैसला सीएम पर हुए हमला के कुछ दिनों बाद लिया गया है।

    हमले के बाद मिली थी CRPF सुरक्षा

    20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस कैंप ऑफिस साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने कागज थमाने के बहाने अचानक थप्पड़ मार दिया, बाल खींचे और गालियां दीं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें अस्थाई रूप से CRPF सुरक्षा कवर दिया था।

    हमले के बाद सदमे में थी CM 

    रेखा गुप्ता ने हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।
    दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने हमले के बाद शाम करीब 6 बजे X पर यह पोस्ट किया।

    दिल्ली पुलिस को सौंपी सुरक्षा 

    सूत्रों के मुताबिक शुरू में केंद्र सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता को CRPF सुरक्षा देने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में यह निर्णय बदल दिया गया। अब दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री की सुरक्षा का पूरा जिम्मा संभालेगी।

    हमले में गिरफ्तार आरोपी

    इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी 41 वर्षीय साकिर्या राजेशभाई खीमजी है जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला और ऑटो-रिक्शा चालक है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts