पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी को सौंपी लिखित शिकायत, फोन कॉल UP से होने की आशंका

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी को सौंपी लिखित शिकायत, फोन कॉल UP से होने की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस गंभीर मामले की शिकायत प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित रूप में दी है और मामले की तत्काल जांच की मांग की है।

    गोविंद सिंह ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर 7238996759 से कॉल आयाजिसमें फोन करने वाले ने बेहद आपत्तिजनक और डरावनी बातें कही।

    कॉलर ने दी धमकी

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि फोन पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी- “तू जल्दी मरने वाला है… तेरा घर भी तोड़ दिया जाएगा।” यह धमकी न केवल उनके निजी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है, बल्कि यह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी चिंता का विषय बन गई है।

    Uploaded media

    DGP से की कार्रवाई की मांग

    शिकायत के अनुसार, यह कॉल उत्तर प्रदेश से किया गया प्रतीत होता है। गोविंद सिंह ने DGP को लिखित शिकायत सौंपते हुए इस मामले में फोन नंबर की जांच, कॉलर की पहचान और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह धमकी देना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts