Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CUET UG 2025 रिजल्ट की तारीख घोषित, 4 जुलाई को आएंगे नतीजे, 13.5 लाख छात्र कर रहे हैं इंतजार

Follow on Google News
CUET UG 2025 रिजल्ट की तारीख घोषित, 4 जुलाई को आएंगे नतीजे, 13.5 लाख छात्र कर रहे हैं इंतजार

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को CUET UG 2025 के नतीजों की तारीख घोषित कर दी है।

NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि परीक्षा का परिणाम 4 जुलाई 2025 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

पिछले साल की तुलना में जल्दी आएगा रिजल्ट

गौरतलब है कि पिछले साल CUET UG 2024 का परिणाम 25 जुलाई को जारी किया गया था, लेकिन इस बार NTA ने प्रक्रिया को तेजी से पूरा करते हुए 4 जुलाई को परिणाम जारी करने की घोषणा की है। हालांकि कई छात्र और विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि परिणाम संभवतः 2 जुलाई की शाम को भी जारी हो सकता है।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CUET की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट भी लेना चाहिए।

काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया होगी अलग

CUET UG का परिणाम जारी होने के बाद, छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर प्रवेश कार्यक्रम, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लेनी होगी। अधिकांश विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया संचालित करते हैं, जिसके लिए छात्रों को अलग से रजिस्ट्रेशन करना होता है।

विसंगति की स्थिति में तुरंत संपर्क करें

यदि किसी छात्र को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वे तुरंत NTA की हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर अपनी समस्या दर्ज करानी होगी।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts