PlayBreaking News

MPPSC भर्ती 2026:155 पदों पर बड़ी भर्ती, डिप्टी कलेक्टर से DSP तक के पद शामिल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 155 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, DSP, नायब तहसीलदार, आबकारी उप-निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी और सहकारी विस्तार अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
Follow on Google News
155 पदों पर बड़ी भर्ती, डिप्टी कलेक्टर से DSP तक के पद शामिल
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने ग्रुप A और ग्रुप B के कुल 155 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, DSP, नायब तहसीलदार, आबकारी उप-निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, सहकारी विस्तार अधिकारी सहित कई प्रशासनिक पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवा उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।

    आवेदन की आखिरी तारीख

    MPPSC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 फरवरी रखी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में कोई गलती की है, वे 20 से 27 फरवरी के बीच सुधार (Correction) कर सकते हैं।

    परीक्षा की तारीखें- प्रीलिम्स और एडमिट कार्ड
    इस भर्ती की प्रीलिमिनरी परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च के आसपास जारी किए जाएंगे।

    किन पदों पर होगी भर्ती?

    इस भर्ती के तहत मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियाँ की जाएँगी। इनमें प्रमुख पद हैं-
    डिप्टी कलेक्टर
    DSP
    नायब तहसीलदार
    आबकारी उप-निरीक्षक
    खंड विकास अधिकारी (KDO)
    सहकारी विस्तार अधिकारी (Cooperative Extension Officer)
    इसके अलावा भी कई प्रशासनिक और विभागीय पदों पर भर्ती की जाएगी।

    योग्यता क्या है?

    MPPSC भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन (स्नातक) होना अनिवार्य है। सभी विषयों से ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आयु सीमा (Age Limit)

    नॉन-यूनिफॉर्म पदों के लिए उम्र सीमा- 21 से 40 वर्ष
    यूनिफॉर्म पदों (जैसे DSP) के लिए उम्र सीमा- 21 से 33 वर्ष
    रिजर्व कैटेगरी उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

    चयन प्रक्रिया- 3 चरणों में होगा चयन

    MPPSC में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
    प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims)- यह ऑब्जेक्टिव टाइप होगी
    मेन्स परीक्षा (Mains)- प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार मेन्स देंगे
    इंटरव्यू (Interview)- मेन्स पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
    फाइनल चयन उम्मीदवार के मेन्स और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

    आवेदन शुल्क कितना है?

    जनरल कैटेगरी और दूसरे राज्यों के उम्मीदवार- 500 रुपए
    मध्य प्रदेश की रिजर्व कैटेगरी- 250 रुपए

    कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

    MPPSC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-
    MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    State Service Exam 2026 से संबंधित Apply Online लिंक खोलें
    नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्ट्रेशन होने पर यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
    आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक डिटेल सही-सही भरें।

    आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

    फॉर्म को एक बार ध्यान से जांचें और सही होने पर फाइनल सबमिट करें
    आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts