Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AIR इंडिया :जयपुर पहुंची AIR इंडिया की फ्लाइट रनवे को टच करते ही वापस उड़ी, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाच बचे

जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI-1719 ने दोपहर करीब 1:05 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। लेकिन अप्रोच के दौरान स्थिति अस्थिर होने के चलते पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया
जयपुर पहुंची AIR इंडिया की फ्लाइट रनवे को टच करते ही वापस उड़ी, कांग्रेस प्रभारी बाल-बाच बचे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। दिल्ली से जयपुर आई AIR इंडिया की फ्लाइट AI-1719 में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान की पहली लैंडिंग की कोशिश असफल हो गई। रनवे को छूते ही फ्लाइट को वापस हवा में उठा लिया गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे।

    वह पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग सफलतापूर्वक करा ली गई।

    Uploaded media

    135 पैसेजर थे मौजूद, पायलट ने दिखाया साहस

    जानकारी के अनुसार फ्लाइट AI-1719 ने दोपहर करीब 1:05 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। लेकिन अप्रोच के दौरान स्थिति अस्थिर होने के चलते पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया और विमान को दोबारा आसमान में उठा लिया। पहले प्रयास के बाद विमान कुछ देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद दूसरे प्रयास में सफल लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में कुल 135 यात्री सवार थे।

    सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर लिया जाता है फैसला

    एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आती है। अगर किसी भी स्तर पर पायलट को लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह बिना जोखिम उठाए विमान को दोबारा हवा में ले जाने का निर्णय ले सकता है। यही कारण है कि इस घटना को तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts