Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2027 में शुरू होगा रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ पर काम

2027 में शुरू होगा रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ पर काम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ (2023) के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा थी कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी, लेकिन अब खुद रणबीर कपूर ने साफ कर दिया है कि इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर काम 2027 में शुरू होगा।

    वांगा की ‘स्पिरिट’ के बाद आएगी ‘एनिमल पार्क’

    एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ में व्यस्त हैं। रणबीर के मुताबिक, ‘संदीप अभी एक और फिल्म बना रहे हैं। हम ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग 2027 में शुरू करेंगे। इसमें अभी थोड़ा वक्त है।’

    तीन हिस्सों में बन सकती है ‘एनिमल’ फ्रेंचाइज

    रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि संदीप रेड्डी वांगा ‘एनिमल’ को तीन भागों में बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। दूसरा भाग ‘एनिमल पार्क’ होगा।
    उन्होंने कहा कि पहली फिल्म से ही इस बात पर चर्चा चल रही है कि कहानी को आगे किस दिशा में ले जाया जाए।

    रणबीर निभाएंगे नायक और खलनायक दोनों किरदार

    ‘एनिमल पार्क’ की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें रणबीर कपूर दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। रणबीर के मुताबिक, इस बार उन्हें नायक और खलनायक दोनों का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। कहानी में खलनायक प्लास्टिक सर्जरी करवाकर नायक जैसा दिखने लगता है और बॉडी डबल बन जाता है, जिससे कहानी और ज्यादा खतरनाक मोड़ लेती है।

    ‘रामायण’ और ‘लव एंड वार’ में व्यस्त हैं रणबीर

    फिलहाल रणबीर कपूर ‘रामायण’ और ‘लव एंड वार’ जैसी बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं। ‘रामायण’ में वह भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद ही रणबीर पूरी तरह ‘एनिमल पार्क’ पर फोकस करेंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts