Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हर जिले में रुद्राभिषेक और सुंदरकांड कराएगी कांग्रेस

Follow on Google News
हर जिले में रुद्राभिषेक और सुंदरकांड कराएगी कांग्रेस

भोपाल। सावन माह में कांग्रेस हर जिले में धार्मिक आयोजन कराएगी। प्रदेश कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की बैठक में गुरुवार को यह निर्णय लिया गया। विदुषी ऋचा गोस्वामी ने बताया कि धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने आगामी त्योहारों के धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों की रूपरेखा को लेकर बैठक की। बैठक में सावन माह में आने वाले सभी सोमवार एवं अन्य धार्मिक त्योहारों में प्रदेश के सभी जिलों में शिव अर्चन व रुद्राभिषेक सहित संकट मोचन हनुमान के मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाए। साथ ही कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन कर स्वागत किया जाएगा। बैठक के दौरान प्रकोष्ठ में बनाए गए नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts