Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rahul Gandhi:देश छीन रहा युवाओं का भविष्य, Gen-Z को यह देखना चाहिए, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी की घटनाएं हुई हैं। हरियाणा में सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे।
Follow on Google News
देश छीन रहा युवाओं का भविष्य, Gen-Z को यह देखना चाहिए, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वार्ता की शुरुआत में ही उन्होंने कई राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे दिखाते हुए कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, वहीं कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह के नतीजे पेश किए गए थे। बाद में उन्हें वोट चोरी की शिकायतें मिलीं।

    ब्राजील की मॉडल है महिला 

    राहुल गांधी ने एक महिला की पहचान कराते हुए कहा कि हरियाणा में इस महिला ने अलग-अलग नामों से 10 जगहों पर कुल 22 बार वोट डाला है। उन्होंने दावा किया कि यह महिला ब्राजील की मॉडल है। उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती जैसे नामों का इस्तेमाल करके वोट डाला। राहुल ने बताया कि यह केवल बूथ स्तर पर नहीं हो रहा, बल्कि यह एक केंद्रीयकृत (सेंट्रलाइज्ड) ऑपरेशन है।

    कर्नाटका के बाद हरियाणा में वोट चोरी

    आगे राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में जनादेश की चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के बाद अब हरियाणा में भी वोट चोरी पकड़ी गई। शुरुआत में उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस की स्पष्ट जीत को हार में बदल दिया गया। हरियाणा में सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिखा रहे थे। राहुल ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य छीना जा रहा है और जेन जी को इसे देखकर कदम उठाना चाहिए।

    कई बार लगा चुके वोट चोरी के आरोप

    बता दें, 17 सितंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार पर कड़ा हमला बोला था। राहुल ने आरोप लगाया था कि सीईसी ने कर्नाटक की महादेवनपुरा विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश करने वाले लोगों की तकनीकी जानकारी साझा करने से इनकार करके भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को संरक्षण दिया। चुनाव आयोग (EC) ने इन आरोपों को 'गलत और बेबुनियाद' करार देते हुए खारिज कर दिया था।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts