Durg Bhilai:भिलाई में वेलनेस स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग जिले के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में दबिश देकर मैनेजर, महिला दलाल और ग्राहकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सेंटर में कार्रवाई की। रेड के दौरान कई लोग संदिग्ध परिस्थित
PREM
10 Aug 2026



























