PlayBreaking News

अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी की मांग!सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाया हमले और माहौल बिगाड़ने का आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके पर हमला करवाने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
Follow on Google News
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाया हमले और माहौल बिगाड़ने का आरोप
फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉउंडर अभिजीत दीपके एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दर्ज कराई है। उन्होंने अभिजीत दीपके पर हमला करवाने और दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

फैजान अंसारी ने क्या आरोप लगाए?

मीडिया से बातचीत में फैजान अंसारी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के डीसीपी को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि अभिजीत दीपके के समर्थकों ने उन पर दो बार हमला किया। फैजान का कहना है कि यह हमले पुणे और औरंगाबाद में हुए थे। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं और इन मामलों में पहले से दो केस भी दर्ज हैं।  उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द अभिजीत दीपके के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Anti Paper Leak Bill Video: PM मोदी के वीडियो पर अभिजीत दीपके का तंज! पेपर लीक कानून के बीच किया बड़ा कमेंट

'दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश' का आरोप

फैजान अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके की गतिविधियों से दिल्ली का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को समय रहते जरूरी कदम उठाने चाहिए। हालांकि, इन आरोपों पर अभिजीत दीपके की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Twitter Post

दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध सबूतों और पहले से दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर जताया आभार

फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समय रहते हिरासत में लेने के लिए वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करते हैं।

हम अलग हैं... CJP पर तसलीमा के बयान से विवाद, अभिजीत दीपके ने दी दो टूक प्रतिक्रिया

कैसे चर्चा में आए अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके ने साल 2026 में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की स्थापना की थी। इसके बाद वह NEET पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। उन्होंने इस मुद्दे पर छात्रों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। उनका दावा था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन

अभिजीत दीपके के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का बड़ा आंदोलन शुरू हुआ। यह प्रदर्शन 28 जून 2026 से शुरू होकर 25 जुलाई 2026 तक चला। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र दिल्ली पहुंचे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। यह आंदोलन लगातार कई दिनों तक राष्ट्रीय राजनीति और मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।

सोनम वांगचुक ने भी किया समर्थन

इस आंदोलन के दौरान प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद मामला काफी चर्चा में रहा और राजनीतिक दलों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

संसद मार्च के दौरान बढ़ा विवाद

सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च का आह्वान किया। इस मार्च में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की खबरें भी सामने आईं।

Amit Shah Resignation: राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी उठाई अमित शाह के इस्तीफे की मांग! छात्रों पर कार्रवाई को लेकर लगाए बड़े आरोप

अब जांच पर टिकी सबकी नजर

फिलहाल पूरा मामला दिल्ली पुलिस की जांच के अधीन है। फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दूसरी ओर, अभिजीत दीपके की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सभी की नजर दिल्ली पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts