Anti Paper Leak Bill Video:PM मोदी के वीडियो पर अभिजीत दीपके का तंज! पेपर लीक कानून के बीच किया बड़ा कमेंट

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक संसद से पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए वीडियो जारी किया। इस वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी और अपने अंदाज में पीएम मोदी पर टिप्पणी की। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
PM मोदी के वीडियो पर अभिजीत दीपके का तंज! पेपर लीक कानून के बीच किया बड़ा कमेंट
प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर अभिजीत दीपके का तंज

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही। पीएम मोदी के इस वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने टिप्पणी करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

पीएम मोदी के वीडियो पर दीपके का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटी पेपर लीक कानून को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि नए कानून से परीक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि छात्रों की मेहनत को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी वीडियो पर अभिजीत दीपके ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमक रही है।' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक कटाक्ष बताया, जबकि कुछ लोगों ने भाषा को लेकर सवाल उठाए।

/img/94/1785471433268

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए वीडियो जारी किया। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अंदाज में PM मोदी पर टिप्पणी की

एंटी पेपर लीक बिल पर PM ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पेपर लीक की समस्या लंबे समय से देश के सामने चुनौती रही है। इससे लाखों छात्रों की मेहनत प्रभावित होती है और उनका भविष्य खतरे में पड़ता है। उन्होंने बताया कि नए कानून के तहत पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के अनुसार, नए प्रावधानों में पेपर लीक जैसे अपराधों के लिए कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और छात्रों को निष्पक्ष माहौल देना है।

Twitter Post

संसद में भी हुई कानून पर चर्चा

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में भी चर्चा हुई। इस दौरान नेताओं ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर अपनी राय रखी। विपक्ष ने कहा कि केवल कानून बनाने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार के अवसर बढ़ाने की भी जरूरत है। वहीं, सत्ता पक्ष ने कहा कि नया कानून पेपर लीक करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कदम उठाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: ईरान हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में फेल : 49-50 के बहुमत से खारिज हुआ, विपक्ष को तगड़ा झटका

पेपर लीक मुद्दे पर पहले भी सक्रिय रहे दीपके

अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी पेपर लीक मामले को लेकर लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। उनकी पार्टी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन भी किया था। दीपके का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को ज्यादा जवाबदेही दिखानी चाहिए। इससे पहले भी दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर टिप्पणी की थी।

ये भी पढ़ें: Amit Shah Resignation: राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी उठाई अमित शाह के इस्तीफे की मांग! छात्रों पर कार्रवाई को लेकर लगाए बड़े आरोप

नए कानून के बाद बढ़ी राजनीतिक बहस

एंटी पेपर लीक कानून को लेकर सरकार इसे छात्रों के हित में बड़ा कदम बता रही है, जबकि विपक्ष और कुछ सामाजिक कार्यकर्ता परीक्षा व्यवस्था की कमियों पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच अभिजीत दीपके की टिप्पणी ने इस मुद्दे को फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। फिलहाल नया कानून राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू होगा। इसके बाद परीक्षा से जुड़े मामलों में नए नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts