छिंदवाड़ा: 8 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नगदी प्राप्त कर विधिवत जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैजान पिता एजाज खान उम्र 27 साल निवासी पुराना बैल बाजार छिंदवाड़ा और जेड फराज पिता अब्दुल जमील उम्र 25 साल निवासी हुसैन नगर छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारूफ खान से खरीदा है, जिसके बाद पुलिस मादक पदार्थ बेचने खरीदने वाले लोगों की नेटवर्क को खंगाल रही है।
सागर पेशा स्कूल ग्राउंड में बेचने की सूचना
सूचना मिली कि फैजान खान निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली छिंदवाड़ा और जैद फ़राज़ निवासी हुसैन नगर थाना कोतवाली छिंदवाड़ा सागर पेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स पाउडर बेचने के लिए हुए हैं। सूत्र द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल थाना कोतवाली से टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश देकर और वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर टीम को आरोपियों की धर पकड़ के लिए रवाना किया गया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में युवक ने चूहामार दवा खाई, इलाज के दौरान मौत; पत्नी-बेटी से अलग रहने की बात आई सामने
घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा
टीम द्वारा सागर पेशा प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुए दोनों आरोपी फैजान खान और जैद खान को पुलिस स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत नगदी जब्त की गई है।
पूछताछ में नागपुर के बाबू का नाम आया सामने
विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारूफ खान से खरीदा है। प्रकरण में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है और मादक पदार्थ बेचने खरीदने वाले लोगों की श्रृंखला को खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
प्रकरण में फैजान पिता एजाज खान उम्र 27 साल निवासी पुराना बैल बाजार छिंदवाड़ा और जेड फराज पिता अब्दुल जमील उम्र 25 साल निवासी हुसैन नगर छिंदवाड़ा आरोपी हैं। कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक रंजीत धुर्वे, प्रधान आरक्षक नारायण, प्रधान आरक्षक लीलाधर, आरक्षक परवेज आजमी और आदित्य नंदनवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।




















