Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ निवासी लता तिवारी की बड़ी बेटी निधि तिवारी की शनिवार शाम घर में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सिंगरौली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत

सिंगरौली। निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उनके फेसबुक पर 9 लाख, इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान रखती थीं और स्थानीय कार्यक्रमों के साथ विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी थीं।

शनिवार शाम घर में हुई घटना

परिजनों के करीबी विनय सिंह के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में थीं। इसी दौरान वह कथित तौर पर दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत कर रही थीं, बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर नाराज होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: सागर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, सिर पर किए कई वार; वारदात CCTV में कैद

युवक ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर नाराजगी के बाद दिल्ली निवासी युवक ने कथित तौर पर तत्काल निधि के परिजनों को फोन किया। उसने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद निधि की मां और बहन उनके कमरे में पहुंचीं।

Breaking News

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने के बाद मां और बहन ने कमरे का दरवाजा खोला और निधि को नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में सिटी बस बनी मौत का पहिया! राजबाड़ा पर 3 लोग चपेट में, एक की मौत

सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हासिल किए कई खिताब

निधि ने विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कई खिताब भी हासिल किए थे। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts