Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में युवक ने चूहामार दवा खाई, इलाज के दौरान मौत; पत्नी-बेटी से अलग रहने की बात आई सामने

भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में 25 वर्षीय सावन पचौरी की जहरीली दवा खाने के बाद हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पत्नी और बच्ची से अलग रहने के कारण वह तनाव में था।
भोपाल में युवक ने चूहामार दवा खाई, इलाज के दौरान मौत; पत्नी-बेटी से अलग रहने की बात आई सामने
भोपाल में युवक ने चूहामार दवा खाई

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की जहरीली दवा खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले करीब दो साल से पत्नी के अलग रहने और अपनी बच्ची से मुलाकात नहीं हो पाने को लेकर तनाव में था। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सावन पचौरी, पिता शिवलाला पचौरी, निवासी 12 नंबर मल्टी, फ्लैट नंबर-6 के रूप में हुई है। वह प्लास्टिक इंजीनियरिंग का काम करता था।

बच्ची के जन्मदिन पर पत्नी को घर बुलाया था

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सावन की पत्नी बच्ची के जन्म के बाद से करीब दो साल से अलग रह रही थी। दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। 22 सितंबर को सावन की बच्ची का दूसरा जन्मदिन था। बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए उसने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा था। परिजनों के मुताबिक सावन ने पत्नी से कहा था कि वह सिर्फ एक दिन के लिए घर आ जाए और बच्ची का जन्मदिन मनाने के बाद वापस लौट सकती है। हालांकि पत्नी घर नहीं आई। इसके बाद सावन मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के मुताबिक वह अपनी बेटी से मिलना चाहता था लेकिन करीब दो दिन पहले उसे बच्ची से मिलने का मौका नहीं मिला।

20 लाख नहीं मिले तो आगजनी और जान से मारने की धमकी, खिलचीपुर पुलिस ने 3 को पकड़ा

शुक्रवार शाम बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम सावन ने घर में चूहामार दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सिंगरौली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फेसबुक पर 9 लाख और इंस्टाग्राम पर 7 लाख फॉलोअर्स

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और पत्नी व बच्ची से अलग रहने के कारण तनाव की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पत्नी से संबंधित परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts