Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Surajpur:बच्चों की पढ़ाई की जगह हाथ में झाड़ू,आत्मानंद स्कूल का VIDEO वायरल

जिस हाथ में किताब और कलम होनी चाहिए, उसमें झाड़ू क्यों? क्लासरूम में सफाई करते दिखे छात्र, सूरजपुर के स्कूल का VIDEO सिस्टम पर शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों के हाथ में किताब-कॉपी की जगह झाड़ू दिखाई दी। वायरल वीडियो में छात्र क्लासरूम की सफाई करते नजर आ रहे हैं।
Follow on Google News
बच्चों की पढ़ाई की जगह हाथ में झाड़ू,आत्मानंद स्कूल का VIDEO वायरल

रायपुर /सूरजपुर: सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। भुवनेश्वरपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे क्लासरूम की सफाई करते नजर आ रहे हैं। बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि वीडियो में बच्चे खुद ही सफाई करते और उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने भी बच्चों से सफाई करवाने को गलत माना है और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव

क्लास में किताबों की जगह झाड़ू

स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों के हाथ में किताब-कॉपी की जगह झाड़ू दिखाई दी। वायरल वीडियो में छात्र क्लासरूम की सफाई करते नजर आ रहे हैं।

बच्चों ने खुद बनाया VIDEO

मामले को लेकर सामने आए वीडियो में बच्चे खुद ही क्लासरूम में झाड़ू लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो भी बच्चों द्वारा बनाया गया है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें: Raipur: PRA ग्रुप के हीरा कारोबारी पर फायरिंग मामले में बड़ा फैसला,अमन साहू समेत सभी 7 आरोपी हुए दोषमुक्त

तीन प्यून, फिर भी बच्चों से सफाई?

मामले ने इसलिए भी सवाल खड़े किए हैं क्योंकि स्कूल में सफाई के लिए तीन प्यून मौजूद होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद बच्चों से क्लासरूम की सफाई करवाए जाने को लेकर स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

/img/129/1787406514459

अधिकारी बोले- बच्चों से झाड़ू लगवाना गलत

जिला मिशन समन्वयक (DMC) सूरजपुर मनोज साहू ने बच्चों से सफाई करवाए जाने को गलत बताया है। उनका कहना है कि स्कूल में तीन प्यून हैं, इसके बावजूद बच्चों से झाड़ू लगवाना उचित नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में करंट का कहर, मां को बचाने दौड़ा बेटा, दोनों की दर्दनाक मौत शॉर्ट हेडिंग

शिक्षा व्यवस्था के दावों पर बड़ा सवाल

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं। लेकिन सूरजपुर से सामने आया यह वीडियो उन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts