PlayBreaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र शुरू, पहले ही दिन श्रद्धांजलि से हंगामे तक कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

तीजन बाई को श्रद्धांजलि, 8 विधेयक, 1033 सवाल और नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन भावपूर्ण माहौल में शुरू होगा। सदन दिवंगत पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि देगा। उनके योगदान को याद करते हुए सदन में शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र शुरू, पहले ही दिन श्रद्धांजलि से हंगामे तक कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन सदन की शुरुआत पद्म विभूषण दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि के साथ होगी। इसके बाद प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और कई अहम सरकारी कार्यवाही होगी। वहीं नकटी गांव समेत कई जनहित के मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

CG NEWS: करंट लगने से जूनियर इंजीनियर की मौत, BSP सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

श्रद्धांजलि के साथ होगी सदन की शुरुआत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन भावपूर्ण माहौल में शुरू होगा। सदन दिवंगत पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि देगा। उनके योगदान को याद करते हुए सदन में शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

प्रश्नकाल में सरकार से होंगे तीखे सवाल

श्रद्धांजलि के बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

CG NEWS: महासमुंद में 'मोर गांव मोर पानी 2.0' की बड़ी सफलता: 551 पंचायतों में जल संरक्षण, पहली बारिश में 31 करोड़ लीटर पानी हुआ संग्रहित

दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रहेंगे चर्चा में

पहले दिन दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। विधायक अजय चंद्राकर पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक ब्यास कश्यप परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।

सदन में रखे जाएंगे अहम दस्तावेज

सरकार फरवरी-मार्च 2026 के प्रश्नों के पूर्ण उत्तर, विभिन्न विभागों की सूचनाएं तथा राज्यपाल और राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त विधेयकों की जानकारी सदन के पटल पर रखेगी। लौटाए गए विधेयकों की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी।

CG NEWS: बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 गुप्त डंप मिले, IED और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

8 विधेयक और 1033 सवाल

मानसून सत्र के दौरान सरकार कुल 8 नए विधेयक पेश करेगी। वहीं विधायकों ने विभिन्न जनहित और क्षेत्रीय मुद्दों पर 1033 प्रश्न लगाए हैं, जिनका जवाब सरकार को देना होगा। इससे सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर टकराव तय

नकटी गांव सहित प्रदेश के कई चर्चित मामलों को विपक्ष सदन में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। सत्ता पक्ष अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का बचाव करेगा, जबकि विपक्ष सरकार को कानून-व्यवस्था, विकास और प्रशासनिक फैसलों पर घेरने की रणनीति के साथ उतरेगा।

CG NEWS: 17 साल बाद भी जिंदा है कोरकोट्टी का दर्द, SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 शहीदों की कुर्बानी आज भी करती है देश को भावुक

पांच दिन तक चलेगा मानसून सत्र

17 जुलाई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है। प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाले कई फैसलों और चर्चाओं पर सभी की नजर रहेगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts