Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bijapur News:इंद्रावती उफान पर: आधी रात तक चला रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर से बीजापुर के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश से बिगड़े हालात, चंदनगिरी समेत कई गांवों पर खतरा; प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव अभियान रातभर जारी। बीजापुर जिले में लगातार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। देर रात तक नदी का जलस्तर 16.780 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
इंद्रावती उफान पर: आधी रात तक चला रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर से बीजापुर के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इंद्रावती नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने देर रात तक राहत और बचाव अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

Bilaspur News: सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल पर अंतरिम रोक

इंद्रावती का बढ़ा जलस्तर, बढ़ी चिंता

बीजापुर जिले में लगातार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। देर रात तक नदी का जलस्तर 16.780 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

/img/129/1785488409909

आधी रात तक चला राहत और बचाव अभियान

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ, पुलिस बल और राहत-बचाव दल देर रात तक गांवों में मौजूद रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

Bijapur News: बीजापुर में बाढ़ के बीच देवदूत बनी नगरसेना, उफनते जलमार्ग से बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

चंदनगिरी समेत कई गांवों पर खतरा

भोपालपटनम क्षेत्र के भटपल्ली-चंदनगिरी मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। चंदनगिरी गांव लगभग चारों ओर से पानी से घिरने की स्थिति में पहुंच गया है। यदि बारिश जारी रही तो तीमेड, भटपल्ली, चंदनगिरी, ओड़ागुडा, रामपुरम, गेर्रागुडा और गुल्लापेंटा सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत एवं बचाव दल तैनात करने की तैयारी भी कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

/img/129/1785488439538

Raipur News: CGPSC घोटाला: कल ED कोर्ट में पेश होंगे टामन सोनवानी, 5 दिन की रिमांड खत्म; मनी ट्रेल और भर्ती हेराफेरी पर बड़ा खुलासा संभव

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अनावश्यक आवाजाही नहीं करने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts