Bijapur News:इंद्रावती उफान पर: आधी रात तक चला रेस्क्यू, बढ़ते जलस्तर से बीजापुर के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा
बीजापुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे जिले के कई गांवों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा है और देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। चंदनगिरी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ, पुलिस बल और राहत-बचाव दल लगातार सक्रिय रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता क
PREM
31 Jul 2026



























